..................... Vicky kaushal met Rishi kapoor in New York - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे विकी कौशल, सामने आई तस्वीर

अभिनेता ऋषि कपूर काफी समय से अपना इलाज न्यूयॉर्क में करा रहे हैं और आए दिन कोई ना कोई स्टार उनसे मिलने के लिए जाता रहता है। अब जो तस्वीर सामने आ रही है वो उरी स्टार विकी कौशल की। हाल ही में वो ऋषि कपूर से मिलने पहंचे थे और उनके साथ इस तस्वीर में नीतू कपूर भी नजर आ रहीं हैं। बता दें कि विकी कौशल रणबीर कपूर के साथ संजू में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी ऋषि कपूर से मिलने पहुंच गईं थी और ये खबर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी।

ऋषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके स्वास्थ्य में बड़ी तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द स्वस्थ होकर भारत लौट सकते हैं।

vicky kaushal, rishi kapoor, विकी कौशल, ऋषि कपूर

विकी कौशल जल्द उधम सिंह कि भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारी उधम सिंह पर आधारित हैं।

फिलहाल ऋषि कपूर कपूर का इंतजार उनके फैंस कर रहें हैं और उनके लिए काफी प्रार्थना भी कर रहें है। आखिरी बार ऋषि कपूर फिल्म मुल्क में नजर आए थे। इस फिल्म का सब्जेक्ट लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X