इस सुपरस्टार डायरेक्टर के साथ वायरल हो रही है विकी कौशल की तस्वीर, फिल्म की तैयारी?
हाल ही में फैन्स की उत्सुकता तब बढ़ गई जब उन्होंने विकी कौशल और आशुतोष गोवारिकर को एक साथ देखा। हालांकि दोनों ही इस समय काफी व्यस्त चल रहे हैं। एक तरफ विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है तो दूसरी तरफ आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों की मीटिंग का कारण किसी को फिलहाल समझ नहीं आया है।
लेकिन अगर दोनों साथ में कोई प्रोजेक्ट डिसकस कर चुके हैं तो ये एक अच्छी खबर है। बस अगर बाहर आनी है तो इस प्रोजेक्ट की डीटेल्स। हाल ही में विकी कौशल ने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि वो एक लव स्टोरी करना चाहते हैं, एक नॉर्मल सी लव स्टोरी और इसका मौका उन्हें जब भी मिलेगा वो करेंगे।

विकी का नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है जिनमें से एक है राकेश शर्मा बायोपिक। लेकिन अब विकी ने एक दम साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस फिल्म का नाम पहले सैल्यूट था और फिर सारे जहां से अच्छा कर दिया गया। फिल्म सबसे पहले आमिर खान कर रहे थे और फिर फिल्म शाहरूख के पास आई थी।


Click it and Unblock the Notifications