विकी कौशल आर्मी वालों के लिए बना रहे हैं रोटियां- वायरल तस्वीरें हैं काफी शानदार
अभिनेता विकी कौशल इस समय फिल्म सैम मानेक शॉ की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में वो आर्मी ऑफिसर्स के साथ समय बिताने के लिए तवांग जा पहुंचे थे जो कि इंडो-चाइना बॉर्डर है। इस समय आर्मी ऑफिसर्स के साथ उनकी कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं जिसमें वो पूरी तरह से एक आर्मी वाले की तरह जिंदगी बिताते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में रोटी बनाने हुए विकी कौशल की तस्वीर वायरल हुई है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उरी स्टार विकी कौशल काफी शानदार लग रहे हैं। देखिए वायरल हुई कुछ तस्वीरें...
विकी कौशल की फिल्म उरी ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया और तभी से ये लोगों और आर्मी वालों के दिलों में खास जगह रखते हैं। फिल्म का संवाद.. आउज द जोश काफी फेमस हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications