गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच फंसे विकी कौशल, हो गया 'गोविंद नाम मेरा' का ऐलान, मजेदार होगी फिल्म!

इस वक्त एक के बाद एक कई शानदार फिल्मों के ऐलान देखने को मिल रहे हैं और सुपरस्टार्स के साथ साथ कई बेहतरीन सितारे भी अपनी फिल्मों का ऐलान लगातार कर रहे हैं। अब करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसका टाइटल 'गोविंदा नाम मेरा' है। इस फिल्म में लीड रोल में विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैँ। इन तीनों के फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

धर्मा प्रोडक्शन ने इसका ऐलान करते हुए ये पोस्टर साझा किए हैँ। कैप्शन में लिखा है कि.. ''एक मनोरंजक साल की चाबी यहां पर है। ये है गोविंदा वाघमारे। पेश करते हैं गोविंदा नाम मेरा, जहां पर होगा अनलिमिटेड लाफ्टर।

govinda naam mera, vicky kaushal, kiara advani, bhumi pednekar, गोविंदा नाम मेरा, विकी कौशल, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर

कंफ्यूजन और मजा होगा, 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में।'' उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विकी कौशल इसमें शानदार लग रहे हैं। इसके अलावा भूमि पेडनेकर हैं जो कि विकी कौशल की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं।

उनके पोस्टर पर लिखा है, 'गोविंद की हॉटी वाइफ।' इसके अलावा कियारा आडवाणी विकी कौशल की गर्लफ्रेंड के रोल में होंगी। उनके पोस्टर पर लिखा हुआ है.. 'गोविंदा की नॉटी गर्लफ्रेंड।' विकी कौशल ने इसके पहले ऐसा किरदार नहीं किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है और लोग हंस हंस के लोटपोट होने वाले हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा है और वो इसको डायरेक्ट भी कर रहे हैँ। देखना ये है कि फिल्म रिलीज होकर कितना बड़ा धमाका करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X