7 - 9 दिसंबर को है विकी कौशल - कैटरीना कैफ की शादी की तारीख, कंफर्म हुई खबर, ये रही डीटेल्स

काफी समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की अफवाहें गपशप गली में उड़ रही हैं और अब कई न्यूज़ चैनल और फिल्म पत्रकारों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ सच में दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर रहे हैं। टाईम्स ऑफ इंडिया ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये शादी 7 - 9 दिसंबर के बीच होने वाली है।

ये शादी एक Destination Wedding होगी जहां केवल दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। शादी के लिए मंडप लगेगा, राजस्थान के जोधपुर शहर में। वहीं इसी रिपोर्ट की मानें तो ये एक Big Fat Punjabi Wedding होगी जहां हल्दी, मेहंदी, सात फेरे होंगे। इसके बाद दोनों चर्च के रीति रिवाज़ों से भी शादी करेंगे।

vicky-kaushal-katrina-kaif-wedding-confirmed-from-7-9-december-more-details-here

विकी कौशल और कैटरीना कैफ, बारवाड़ा के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट में शादी के बंधन में बंधेंगे जो रणथंभोर नेशनल पार्क से 30 मिनट की दूरी पर है। दोनों ने सब्यसाची से अपने शादी के आउटफिट फाईनल कर लिए हैं और कैटरीना कैफ की मां भी भारत आ चुकी हैं और बीबा के एक स्टोर से कैटरीना की बहन इसाबेल के साथ शॉपिंग करती नज़र आई थीं।

कैटरीना कैफ ने किया खंडन

कैटरीना कैफ ने किया खंडन

हालांकि, हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उनके बारे में पिछले 15 सालों से ऐसी खबरें उड़ रही हैं और अब तो वो भी जानना चाहती हैं कि ऐसा क्यों होता है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के लिए हामी नहीं भरी है और वो अकसर ही मीडिया के साथ आंख मिचौली खेलते रहे हैं। लेकिन उतनी ही बार विकी कौशल को कैटरीना के घर के बाहर कैमरों ने कैद किया है।

हो चुका है रोका?

हो चुका है रोका?

विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की खबर अगस्त में ही उड़ चुकी है और कहा गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इन खबरों का खंडन भी कैटरीना की टीम ने किया और विकी कौशल का परिवार इन पर हंसता नज़र आया। कहा जा रहा है कि अभी भी विकी कौशल के पिता शाम कौशल इस शादी के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि विकी कौशल के करियर के लिहाज़ से ये एक गलत कदम हो सकता है।

कैमरों से की है लुका छिपी

कैमरों से की है लुका छिपी

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ ही अपना नया साल मनाया था और 2021 का स्वागत किया था। कैटरीना ने अपने होटल से एक तस्वीर शेयर की जिसके दरवाज़ों के शीशे में विकी कौशल की परछाई दिखाई दी। हालांकि कैटरीना ने तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी लेकिन वायरल होने के लिए इतनी चिंगारी काफी थी। कैटरीना के साथ ऐसा कई बार हो चुका है। कभी कभी तो फैन्स ने कैटरीना की ऐसी तस्वीरें शेयर की जहां वो उन कपड़ों में दिखाई दीं जो विकी कौशल के हैं और फैन्स को ये याद रखने में ज़्यादा देर नहीं लगी।

कोलाज बनाकर किया शेयर

कोलाज बनाकर किया शेयर

वहीं फैन्स ने भी नए साल का स्वागत करते इन दोनों सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग अलग तस्वीरें लेकर एक साथ जोड़ीं और दिखाया कि कैसे दोनों ही तस्वीरों का बैकग्राउंड लगभग एक जैसा है। जहां विकी कौशल ने अपने भाई सनी कौशल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं वहीं कैटरीना कैफ ने अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच ये सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से जहां विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। ये एपिसोड आधे लोगों ने बस विकी कौशल के उस रिएक्शन को देखने के लिए देखा होगा।

दोस्तों ने भी नहीं छोड़ा

दोस्तों ने भी नहीं छोड़ा

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब 2019 में विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक दीवाली पार्टी से एक ही साथ निकले। और एक ही साथ चल दिए। वहीं दोनों के दोस्तों ने भी अलग अलग मौकों पर उनके साथ होने के कई हिंट दिए। एक शो में तो अक्षय कुमार - करण जौहर के साथ सूर्यवंशी का प्रमोशन करने पहुंची कैटरीना कैफ को करण जौहर ने कहा कि उनके घर सब कुशल - मंगल है और लोगों को हिंट लेने में देर नहीं लगी।

हर्षवर्धन कपूर ने की थी डेटिंग की पुष्टि

हर्षवर्धन कपूर ने की थी डेटिंग की पुष्टि

वहीं एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने भी एक शो के दौरान, दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी थी। हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया कि बॉलीवुड के बारे में एक ऐसी अफवाह बताईए जो आपको लगता है कि सच हो। इस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल डेट कर रहे हैं, ये सच है। जैसे ही हर्ष ने ये बोला उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कैमरों में कहा, उम्मीद है इस वजह से मैं मुश्किल में ना पड़ जाऊं।

दोस्तों ने दिया हिंट

दोस्तों ने दिया हिंट

कैटरीना कैफ के खास दोस्त और सलमान खान के स्टाईलिस्ट एशली रिबेलो ने इस साल कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई दी थी उनकी इस प्यारी सी तस्वीर के साथ। साथ ही उन्होंने लिखा कि काश ये जल्दी सच हो जाए। अब इस बार विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सच हैं या एक बार फिर ये अफवाहें ही निकलेंगी तो ये 7 दिसंबर के बाद ही पता चलेगा। तब तक आप भी इंजॉय करिए कैटरीना के ये Bridal Looks.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X