पत्नी कैटरीना को सिद्धिविनायक मंदिर ले पहुंचे विक्की, हरे सूट में सिर ढंके बेहद खूबसूरत लगीं विदेशी दुल्हनिया

Vicky Kaushal Katrina Kaif Visited Siddhivinayak: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में विक्की कैटरीना की जोड़ी इतनी ज्यादा प्यारी दिख रही है कि किसी की भी नजरें उनसे हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
हरे सूट में खूबसूरत दिखीं कैटरीना
सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैटरीना कैफ इस दौरान हरे रंग में सूट में सिर पर दुपट्टा लिए किसी नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कैटरीना की सादगी पर हर किसी की नजरें थम रही हैं और फैंस उनकी इस दौरान की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।
लिया गणपति का आशीर्वाद
पहली तस्वीर में कटरीना कैफ विक्की कौशल संग बप्पा की तस्वीर लेते हुए पोज कर रही हैं और अन्य तस्वीर में विक्की गणपति बप्पा को प्रसाद चढ़ा रहे हैं और कैटरीना आंखें बंद करके प्रार्थना कर रही हैं। इस दौरान इन दोनों के साथ कटरीना कैफ की सास भी दिखाई दीं।
सास के साथ कैटरीना
कैटरीना कैफ इस दौरान विक्की कौशल और अपनी सास के साथ दिखाई दे रही हैं। विक्की कौशल इ दौरान काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विक्की और कैटरीना दोनों ने ही गले में दुपट्टा दिया हुआ है।
विक्की कैटरीना का न्यू ईयर
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने नए साल की शुरुआत राजस्थान में की थी। इस दौरान ये कपल प्राकृति के बीच एक दूसरे के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications