कैटरीना कैफ को फिल्म दिखाने ले गए विक्की कौशल, उधर आलिया का हाथ थामे पहुंच गए रणबीर कपूर

Vicky Katrina Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। अब इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। फिल्म देखने के लिए बी टाउन के तमाम सेलेब्स पहुंचे। इनमे सबसे खास रही विक्की कैटरीना और रणबीर आलिया की जोड़ी।
ये फिल्म दिखाने के लिए विक्की कौशल कैटरीना कैफ को लेकर पहुंचे। इस दौरान इस स्टार कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। विक्की और कैटरीना इस दौरान एक दूसरे का हाथ थाने दिखाई दिए। विक्की जहां इस दौरान डेनिम लुक में काफी शानदार लग रहे थे तो वहीं कैटरीना व्हाइट वन पीस और बूट्स में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
पत्नी आलिया भट्ट की ये मोस्ट अवेटिड फिल्म को देखने के लिए रणबीर कपूर भी उनके साथ पहुंचे। आलिया और रणबीर इस दौरान एक जैसे लुक में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। आलिया भट्ट के चेहरे पर इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही है।
इस फिल्म की स्क्रीनिंग में और भी तमाम सितारे पहुंचे। गौरी खान इस दौरान अपनी मां साथ दिखाई दीं तो वहीं जया बच्चन अपने दोनों बच्चों श्वेता और अभिषेक के साथ दिखाई दीं। इसके साथ ही सारा अली खान भी भाई इब्राहिम के साथ नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications