रिलेशनशिप में हैं कैटरीना कैफ और विकी कौशल? दोनों के अफेयर को बॉलीवुड एक्टर ने किया कंफर्म

बॉलीवुड गलियारे में विकी कौशल कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को आए दिन कुछ नया सुनने को मिलता है। विकी कौशल कैटरीना कैफ के अफेयर के बारे में लगातार कहा जा रहा है लेकिन दोनों ही स्टार्स ने इस पर मुहर नहीं लगाई है। जबकि दोनों को साथ में कई बार एक दूसरे के घर पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

लेकिन अब फैंस के लिए गुडन्यूज है कि विकी कौशल कैटरीना कैफ शायद रिलेशनशिप में हैं और बॉलीवुड एक्टर ने इसे इशारों ही इशारों में कंफर्म भी कर दिया है। जी हां, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने विकी कौशल कैटरीना कैफ के रिश्ते पर मुहर लगाई है। हाल में ही उन्होंने इंटरव्यू में ऐसे जवाब दिए जिसके बाद विकी-कैटरीना की लवस्टोरी को कंफर्म माना जा रहा है।

Vicky Kaushal Katrina Kaif

हाल में ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन Zoom के साथ चैट शो में नजर आए। यहां हर्ष से पूछा गया कि इंडस्ट्री का कौन सा रूमर्स कपल है जिनके बारे में आपको लगता है कि ये सच है या पीआर मूव है? इस सवाल पर तुरंत हर्षवर्धन ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ का नाम लिया।

इतना ही नहीं हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि "विकी कौशल और कैटरीना कैफ साथ में हैं। लेकिन अब मेरी शामत आने वाली है, मैं इस जवाब के बाद बुरा फंस सकता हूं।" बता दें हर्षवर्धन कपूर जल्द ही नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'रे'में नजर आएंगे।

विकी-कैटरीना खुद कब लगाएंगे अपने रिश्ते पर मुहर

विकी-कैटरीना खुद कब लगाएंगे अपने रिश्ते पर मुहर

पहली बार किसी स्टार ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते को कंफर्म किया है। अब फैंस की निगाहें इस कपल पर है कि कब ये दोनों खुद अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाते हैं।

दोनों को साथ में हुआ कोरोना

दोनों को साथ में हुआ कोरोना

कुछ दिन पहले विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें कोरोना हो गया है, इसके ठीक दूसरे दिन कैटरीना कैफ ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह कोरोना की चपेत में आ गई हैं। इस जानकारी के बाद फैंस ने दोनों के साथ में रहने से तुलना की थी।

कैटरीना कैफ की बिल्डिंग में नजर आए विकी कौशल

कैटरीना कैफ की बिल्डिंग में नजर आए विकी कौशल

हाल में ही विकी कौशल रूमर गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के घर के बाहर नजर आए। करीब साढ़े तीन बजे दिन में उन्हें कैटरीना कै घर जाते देखा गया, फिर वह रात साढ़े आठ बजे घर से वापस निकलते दिखे।

टाइगर गर्ल कैटरीना कैफ की लवस्टोरी

टाइगर गर्ल कैटरीना कैफ की लवस्टोरी

टाइगर गर्ल कैटरीना कैफ का नाम इंडस्ट्री में रणबीर कपूर, सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। रणबीर कपूर के साथ वह लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रही थीं। लेकिन रणबीर और कैटरीना के बीच दरार आ गई। अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह टाइगर 3 में नजर आएंगी। कोरोना के चलते इस फिल्म की शूटिंग बंद हो गई थी। माना जा रहा है कि जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू होगी। सलमान खान साथ एक बार फिर वह स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X