विक्की कैटरीना के घर लहराया तिरंगा... तो सारा अली खान ने भी पेश की सलामी, बेहद शानदार हैं ये तस्वीरें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Independence Day: बी टाउन में भी आज स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम है। सेलेब्स तिरंगे के साथ अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीर शेयर कर रहे हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सेलेब्स अपनी इस तस्वीरों के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।
विक्की कैटरीना ने अपने घर की बालकनी में तिरंगा फहराया और एक दूसरे के साथ बेहद शानदार तस्वीर क्लिक कराई है। दोनों तिरंगे को निहारते दिखाई दे रहे हैं। विक्की कैटरीना की ये तस्वीर मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपने प्राउड फोटो फैंस के लिए ड्रॉप की है। इस तस्वीर में सारा सफेद रंग के शरारा सूट के साथ तिरंगा दुपट्टा में आजादी का जश्न मनाती दिखाई दे रही है। सारा अली खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कार्तिक आर्यन ने भी इस मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है जिसमे वो अपने Pet के साथ नजर आए। उनकी इस पोस्ट को फैंस ने भी खूब पसंद किया है।
बता दें कि हर साल की स्वतंत्रता दिवस का जश्न बी टाउन में काफी जबरदस्त अंदाज में मनता है। बॉलीवुड में देश पर गर्व करने वाली कई मूवी और कई ऐसे गाने है जिनके बिना आदाजी का जश्न अधूरा सा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











