कैटरीना कैफ ने बर्थडे पर विकी कौशल के साथ इंजॉय की प्राइवेट पार्टी? Inside Photos देख क्रेजी हुए लोग

Katrina Kaif Vicky Kaushal Photos Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल दिन पर विकी कौशल ने खूबसूरत सी तस्वीरों के साथ उन्हें बर्थडे विश किया था। वहीं अब विकी कैटरीना की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
पहले बात करते हैं विकी कौटरीना की इन वायरल तस्वीरों की। सामने आई इन तस्वीरों में विकी कौटरीना केक काटते और पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में नेटिजंस का मानना है कि उन्होंने कैटरीना की बर्थडे पर प्राइवेट पार्टी की है जिसकी ये तस्वीरें हैं। तस्वीरों में कैटरीना नीले रंग की साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
अब बात करते हैं इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई की। दरअसल, आपको बता दें कि विकी कैटरीना की ये तस्वीरें असली नहीं हैं बल्कि एआई के माध्यम से क्रिएट की गई हैं। विकी कैटरीना के फैंस उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को काफी मिस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने ये तस्वीरें AI के जरिए बनाई हैं।
आपको बता दें कि विकी कौशल ने कैटरीना के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ मजेदार अंदाज दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह एक छोटे से गलियारे से कमरे में झांक रही हैं। दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि बर्थडे गर्ल सेल्फी ले रही हैं और विक्की कौशल उन्हें किस कर रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में पति-पत्नी रेगिस्तान में पिकनिक के दौरान नजारों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में कैटरीना कैफ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'हेप्पी बर्थडे गर्ल। आई लव यू।'
इन दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। फैंस इन दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग कमैंट्स में सलमान खान के लिए दुख जताते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 4 साल पूरे होने वाले हैं। अभी भी इन दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस वैसे ही फिदा हैं, जैसे शुरुआत में थे।


Click it and Unblock the Notifications