जन्म लेते ही करोड़पति बन जाएगा विक्की-कैटरीना का बेबी, मियां बीवी ने मिलकर छापे हैं इतने नोट!

Vicky- Katrina Net Worth- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बेबी बंप की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर बताया था कि काफी जल्दी उनके घर में एक किलकारी गूंजने वाली है।
इस ऐलान के साथ फैंस लगातार उनको बधाइयां दे रहे थे और अक्षय कुमार ने भी एक स्पेशल कमेंट में बधाई देते हुए कहा था कि दोनों लोग मिलकर बराबर से पंजाबी और अंग्रेजी उसको सिखाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का बेबी जन्म से ही करोड़पति होगा।
कहते हैं कि आपके मुंह में तो बचपन से ही सोने का चम्मच है। कुछ ऐसा ही होने वाला है। दोनों सितारों ने मिलकर काफी कमाई की है। क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल कमाई कैटरीना कैफ से काफी कम है। एक नजर डालते हैं दोनों की नेटवर्थ पर।
विक्की कौशल नेट वर्थ
कैटरीना कैफ काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर चुकी हैं। लेकिन विक्की कौशल को अभी ज्यादा साल नहीं हुए हैं और कैटरीना के मुकाबले उनकी नेट वर्थ काफी कम है। एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल की कुल कमाई 42 करोड़ है। हालांकि अब वो इंडस्ट्री के एक टॉप के अभिनेता हैं और धीरे धीरे काफी लंबा सफर तय तर रहे हैं।
कैटरीना कैफ नेट वर्थ
कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआ बूम से की थी और तब उनको कोई सीरियस नहीं लेता था। इस फिल्म में उनका किरदार काफी बोल्ड था और आज भी वो वीडियोज सामने आते हैं तो शर्मिंदगी के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगता है। सलमान खान के सपोर्ट के बाद कैटरीना कैफ ने शानदार शुरुआत की और करीब 223 करोड़ की नेट वर्थ उनकी है। विक्की कौशल से वो काफी आगे हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी पहली संतान बेटी होगी या बेटा। कुछ भी हो लेकिन वो जन्म से ही माता पिता के 265 करोड़ की नेट वर्थ पर राज करने के लिए आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











