9 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी कंफर्म!, DM ऑफिस की चिट्ठी आई सामने
पिछले लंबे समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लगातार कयासबाजी चल रही थी कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी करने जा रहे हैं। अब विकी कौशल-कैटरीना कैफ की शादी को लेकर ऐसी डिटेल सामने आ रही है जिससे ये कयासबाजी सही निकलती हैं।
दरअसल राजस्थान के सवाई माधोपुर के कलेक्टर के ऑफिस की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें साफ लिखा है कि 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी रचाने जा रहे हैं। ये चिट्ठी कलेक्टर ऑफिस की है जिसमें जिले में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम की सुरक्षा व मीटिंग को लेकर सूचना दी गई है।

इस चिट्ठी में साफ साफ लिखा है कि अभिनेता विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी समारोह के आयोजन से पहले एक आवश्यक मीटिंग है जिसमें आवश्यक व्यवस्थाओं व स्थिथि, कानून व्यवस्था को लेकर 3 दिसंबर 2021 को मीटिंग आयोजित की गई है।
इस चिट्ठी के सामने आने के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी 9 दिसंबर को बताई जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि कैटरीना-विकी की शादी में केवल कुछ करीबी ही शामिल होंगे। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान में शादी रचाने से पहले कोर्ट मैरिज भी करेंगे। दोनों शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड भी करवाने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











