Vicky Kaushal Katrina Kaif first Diwali pics:विकी कौशल ने 'घर की लक्ष्मी' कैटरीना कैफ के साथ की दिवाली पूजा

Vicky Kaushal Katrina Kaif first Diwali pics

Vicky Kaushal Katrina Kaif first Diwali pics: विकी कौशल [Vicky Kaushal] और कैटरीना कैफ [Katrina Kaif] ने अपनी पहली दिवाली भी बेहद खूबसूरत तरीके से मनाई। जश्न की शुरूआत तो इस हफ्ते से ही शुरू हो चुकी थी जहां विकी और कैटरीना अलग अलग दिवाली पार्टियों में नज़र आ रहे थे। दिवाली के दिन, विकी कौशल, कैटरीना कैफ के साथ पूजा करते दिखाई दिए।

विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा - घर की लक्ष्मी के साथ लक्ष्मी पूजा हो गई है। ये विकी और कैटरीना की पहली दिवाली है। तस्वीर में दोनों पूजा करते दिखे।

कैटरीना ने शेयर की तस्वीरें

कैटरीना ने शेयर की तस्वीरें

कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सबको दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक तस्वीर में वो और विकी दिवाली के लिए तैयार दिख रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में विकी कौशल, डूबते सूरज के साथ दिखाई दे रहे हैं।

दिवाली पार्टियों की जान

दिवाली पार्टियों की जान

इस साल विकी कौशल और कैटरीना कैफ, दिवाली पार्टियों की जान रहे हैं। एक दिवाली पार्टी पर दोनों इस अंदाज़ में पहुंचे और इनकी केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी

वहीं खास दोस्त मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस अंदाज़ में पहुंचे। इस पार्टी से भी उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं।

खास पल

खास पल

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से कैटरीना कैफ की एक तस्वीर काफी वायरल हुई जहां वो एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर के साथ गले मिलती दिखाई दीं। वहीं इस पार्टी से विकी कौशल की पंजाब की कैटरीना कैफ, शहनाज़ गिल के साथ भी एक तस्वीर काफी वायरल हुई।

दिवाली पर ही हुआ था खुलासा

दिवाली पर ही हुआ था खुलासा

गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस बात का खुलासा, 2019 में एक दिवाली पार्टी के बाद ही हुआ था। इस दिवाली पार्टी में विकी और कैटरीना एक साथ आते और जाते दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X