लीक हुई विकी कौशल कैटरीना कैफ की सीक्रेट तस्वीर, तुरंत कर दी गई डिलीट
विकी कौशल और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर वायरल हैं और अब उनकी डेट की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर लीक कर दी गई। माना जा रहा था कि विकी और कैटरीना साथ में डिनर करने पहुंचे थे।
इसी समय की उनकी एक तस्वीर किसी ने लीक कर दी। लेकिन जब तक आप तक ये खबर पहुंचेगी, तब तक ये तस्वीर डिलीट की जा चुकी है। विकी और कैटरीना की ये तस्वीर कई फैन क्लब्स ने शेयर की थी।

लेकिन अब इस तस्वीर को बड़ी मुश्किल से ही इंटरनेट पर ढूंढना संभव है। काफी समय से विकी और कैटरीना के साथ में होने की अफवाहें हैं। हालांकि दोनों ने ही हमेशा इन अफवाहों को हंस कर टाल दिया है।
लेकिन माना जा रहा है कि हमेशा की तरह इस बार भी ये जोड़ी कॉफी विद करण के काउच से ही बनी है जहां विकी कौशल ने पहली बार कैटरीना के प्रति अपना आकर्षण जताया था।
अब देखना है कि विकी और कैटरीना की ये कहानी कब तक और कहां तक आगे बढ़ पाती है। वैसे आप देखिए बॉलीवुड के कुछ सीक्रेट अफेयर की कुछ तस्वीरें जिनके बाद ये अफेयर, खुले में आ गए -


Click it and Unblock the Notifications
