..................... Vicky Kaushal is very scared of Katrina Kaif, says she finds many problems with his dance videos - Hindi Filmibeat

'कैटरीना कैफ से बहुत डरता हूं', पति विक्की कौशल ने बताया उनके डांस वीडियो पर कैट का कैसा होता है रिएक्शन!

vicky-kaushal-is-very-scared-of-katrina-kaif-says-she-finds-many-problems-with-his-dance-videos

Vicky Kaushal- Katrina Kaif: विक्की कौशल को डांस करना कितना पसंद है, ये तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर ही अंदाजा लग जाता है। वो अक्सर पंजाबी गानों पर थिरकते दिख जाते हैं। लेकिन जहां प्रोफेशनल तरीके से फिल्मों में डांस करने की बात आती है, तो उन्हें कैटरीना कैफ की एक बात से बहुत डर लगता है।

हाल ही में एक वीडियो के दौरान विक्की ने बताया कि कैटरीना को उनके डांस रिहर्सल के वीडियोज देखना बहुत पसंद है, लेकिन वो इस बात से डरते हैं।

साथ मिलकर करते हैं स्क्रिप्ट पर चर्चा

फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान विक्की से पूछा गया कि क्या वह और कैटरीना अपनी फिल्मों की या स्क्रिप्ट को लेकर साथ में चर्चा करते हैं? इस पर विक्की ने कहा कि यह चर्चा घर में बहुत ही आम है। जब भी कोई नई स्क्रिप्ट होती है, या जब हम किसी फिल्म को चुनने के बारे में सोचते हैं, तो हम अक्सर इस पर एक साथ चर्चा करते हैं।

विक्की आगे कहते हैं, "कैटरीना एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उसने वास्तव में अपनी कड़ी मेहनत से खुद के लिए एक जगह बनाई है जो कि बहुत अच्छी बात है। उनकी सलाह मेरे लिए मायने रखती है।"

डांस रिहर्सल वीडियो दिखाने में लगता है डर

साथ ही साथ विक्की ने एक मजेदार खुलासा भी किया। एक्टर ने कहा, "अगर मैं किसी फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहा होता हूं तो वह रिहर्सल देखना चाहती है। क्योंकि वह डांस में बहुत अच्छी है। बाद में जब मैं उसे रिहर्सल का वीडियो दिखाता हूं तो मैं बहुत डर जाता हूं, क्योंकि उसको इसमें 36 हजार गलतियां ढूंढ़ लेती हैं। वह कहेगी कि मेरे हाथ, मेरे पैर, मेरा एंगल सही नहीं है और मुझे इसे ठीक करना चाहिए।"

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X