कैटरीना कैफ के लिए परफेक्ट पति नहीं हैं विकी कौशल? खुद बोल डालीं ऐसी ऐसी बातें!

शादी के बाद से लगातार मीडिया में आपको देखने को मिल जाता है कि विकी कौशल कैटरीना कैफ की तारीफ कर रहे हैं। इंडस्ट्री में अगर सबसे शानदार जोड़ों की बात करें तो इनमें विकी और कैटरीना का नाम सामने आता है। फैंस दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। इस वक्त विकी कौशल का एक बयान सामने आ रहा है जो कि उन्होने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर दिया है। उन्होने कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए ये तक कह डाला है कि वे परफेक्ट पति नहीं है।
जी हां, इस दौरान वो एक इंटरव्यू में थे और उन्होने कहा कि, "पूरा होना एक बड़ी बात है, क्या आप जानते हैं? आपको हमेशा लगता है कि आप वहां पहुंच रहे हैं लेकिन आप वहां कभी नहीं होते।
यही एक कारण है कि ऐसा लगता ही नहीं है कि मैं एक परफेक्ट पति हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी तरह से पूरा हूं। लेकिन मैं किसी भी समय एक अच्छा पति बनने की कोशिश जरूर करता हूं। ऐसे कोशिश करते करते मैं कल बेहतर हो जाऊंगा।''

कैटरीना कैफ की तारीफ की
इसके अलावा विकी कौशल ने कैटरीना कैफ की तारीफ की और कहा वो काफी सुंदर हैं और उनके विचार काफी अलग है। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर लोग बातें कर रहे हैं और ये काफी पसंद किया जा रहा है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर विकी कौशल इस वक्त फिल्म को लेकर चर्चा में है जिसको लक्ष्मण उतेकर बना रहे हैँ। इस फिल्म में सारा अली खान उनके साथ नजर आने वाली हैँ।

टाइगर 3
इसके अलावा चर्चा है कि वो राजी डायरेक्टर के साथ दोबारा नजर आने वाले हैं। हालांकि कैटरीना कैफ लगातार फिल्म टाइगर 3 को लेकर काम कर रहीं हैं और शानदार किरदार के साथ नजर आने वाली हैं।

धमाका करने के लिए तैयार
इस फिल्म में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ मिलकर फिर से बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। इसके पहले भी टाइगर सीरीज की दोनों फिल्में सुपरहिट हुईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications