विकी - कैटरीना नहीं कर रहे हैं शादी: बहन का दावा, दूसरी तरफ 9 दिसंबर की शादी में शाहरूख होंगे मेहमान - रिपोर्ट
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी इस समय देश का राष्ट्रीय मुद्दा बन चुकी है। हर किसी को जानना है कि आखिर ये शादी हो भी रही है या फिर ये तगड़ी अफवाहें बेबुनियाद हैं। अब विकी कौशल की एक मौसेरी बहन ने दैनिक भास्कर को ये कंफर्म किया है कि ये शादी केवल मीडिया में फैलाई गई अफवाहें हैं और ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
विकी कौशल की बहन ने ये भी दावा किया है कि उनकी कुछ ही दिनों पहले इस बारे में विकी कौशल से बात हुई है। ऐसी कोई शादी नहीं हो रही है और इससे ज़्यादा वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहेंगी।

वहीं दूसरी तरफ, पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस शादी के लिए कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने शाहरूख खान को भी न्योता दिया है और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान इस शादी में शामिल भी होंगे।

जोधपुर में होगी शादी
विकी कौशल और कैटरीना कैफ, 7 - 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ये शादी राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है। खबरें ये भी है कि विकी कौशल ये शादी दिसंबर में नहीं करना चाहते थे। वैसे कुछ ही महीनों पहले, कैटरीना कैफ के दोस्त एशली रिबेलो ने उनकी फिल्म भारत से कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी जिसके बाद फैन्स का मानना था कि कैटरीना कैफ जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

लहंगे के कारण बदली डेट
विकी कौशल चाहते थे कि वो और कैटरीना मई - जून में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन कैटरीना कैफ अपनी शादी का लहंगा पहले ही पसंद कर चुकी थीं और वो लहंगा पहनकर जून की राजस्थान की गर्मी सह पाना कैटरीना कैफ के लिए बेहद मुश्किल हो जाता। इसलिए विकी कौशल और कैटरीना ने ये तय किया कि लहंगे को ध्यान में रखते हुए ये शादी दिसंबर की ठंडियों में की जाए।

कोर्ट मैरिज की भी अफवाहें
रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल, सात फेरे लेने से पहले, नवंबर के अंत में कोर्ट मैरिज भी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों 7 - 9 दिसंबर को जोधपुर के बारवारा फोर्ट में शादी के बंधन में बंधेगी। ये शादी, दो परंपराओं से होगी जहां पहले एक Big Fat Punjabi वेडिंग होगी और इसके बाद चर्च में एक खूबसूरत white wedding.

जुहू में होगा नया आशियाना
शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ, एक साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। विकी और कैटरीना काफी समय से नए घर की तलाश में थे और उनके एजेंट ने इंडिया टुडे को ये कंफर्म किया है कि विकी और कैटरीना को उनके सपनों का घर मिल चुका है।ये घर, जुहू में उसी बिल्डिंग में है जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अपार्टमेंट पहले से है। यानि कि शादी के बाद शाहरूख खान की दोनों ज़ीरो को स्टार्स पड़ोसी होंगी। अनुष्का और कैटरीना की दोस्ती वैसे भी काफी गहरी है।

दिवाली पर हो चुका है रोका
खबरों की मानें तो दिवाली पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर रिश्ते को पक्का कर लिया है। ये सगाई समारोह हुआ कैटरीना कैफ के खास दोस्त एक था टाईगर डायरेक्टर कबीर खान और उनकी एक्ट्रेस मिनी माथुर के घर। कबीर खान, कैटरीना कैफ के राखी भाई हैं। हालांकि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की अफवाहें अगस्त में भी उड़ी थीं लेकिन तब कैटरीना कैफ की टीम ने इन अफवाहों का खंडन किया था।

कैटरीना को यूं किया प्रपोज़
हालांकि विकी और कैटरीना ने अपने दोस्तों को हिंट दिया है कि दिसंबर की शुरूआत के दिन खाली रखें। माना जा रहा है कि शादी के बाद दोनों एक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं और इस छुट्टी से लौटने के बाद ही दोनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग करेंगे। विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को बड़े ही फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ किया था। विकी ने कैटरीना के फेवरिट कुकीज़ बनवाए और डिब्बा लेकर कैटरीना के घर पहुंच गए। जब कैटरीना ने डिब्बा खोला तो उसमें अंदर Will You Marry Me का कार्ड रखा था। कैटरीना ने बिना देर लगाए विकी को हां कह दी। अब 7 - 9 दिसंबर के बीच दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications