विकी कौशल का एक्शन सीन के दौरान एक्सीडेंट, टूटी गाल की हड्डी, लगे 13 टांके

विकी कौशल आजकल भूमि पेडनेकर के साथ गुजरात में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे भानु प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। खबर है कि एक सीन के दौरान विकी कौशल घायल हो गए हैं और उनके गाल की हड्डी टूट गई है जिसके बाद उन्हें चेहरे पर 13 टांके लगवाने पड़े हैं।

विकी और भूमि एक जहाज़ पर शूटिंग कर रहे थे। सीन में विकी को दरवाज़ा खोलकर भागना था लेकिन दरवाज़ा खोलते ही दरवाज़ा विकी पर गिर पड़ा और वो बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि अपनी हालत की अपडेट देते हुए विकी ने कहा है कि वो ठीक हैं और जल्दी ही शूटिंग पर वापस लौट आएंगे।

vicky-kaushal-injured-while-shooting-breaks-cheekbone-13-stitches-on-face

विकी कौशल इस वक्त अपने करियर के बेस्ट पड़ाव पर चल रहे हैं। इस साल की शुरूआत उन्होंने उरी जैसी फिल्म के साथ की है जो 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनकर सबको चौंका चुकी है। वहीं विकी ने ये मिथक तोड़ा की साल की पहली फिल्म अक्सर फ्लॉप होती है क्योंकि उस पर क्रिस्मस फिल्म का असर होता है।

लेकिन क्रिसमस पर रणवीर सिंह की सिंबा रिलीज़ हुई थी जिसका विकी कौशल ने डटकर सामना और फिल्म ने करोड़ों की कमाई तो की ही साथ ही ढेरों रिकॉर्ड भी बनाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X