'उरी' के 2 साल पूरे होने पर बड़ा धमाका- विकी कौशल की अगली फिल्म 'अश्वत्थामा' का First LOOK रिलीज

साल 2018 में, आदित्य धर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने सभी को प्रभावित कर दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फ़िल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है, विकी कौशल को अभिनय के लिए, वहीं आदित्य धर ने भी अपने डायरेक्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

चूंकि फिल्म 'उरी' ने आज रिलीज़ के दो साल पूरे कर लिए है, ऐसे में विकी - आदित्य - रॉनी की तिकड़ी ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'अश्वत्थामा' का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है। यह एक साइंटिफिक फ़िल्म है और महाभारत के अध्याय से एक किरदार पर आधारित है।

The Immortal Ashwatthama

फिल्म के बारे में आदित्य धर ने कहा, "हम सभी उस प्यार के लिए अभिभूत हैं जो उरी को पिछले दो वर्षों में मिला है, और निश्चित रूप से उस प्यार के साथ हमारे अगले सहयोग के लिए उम्मीदों पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है। अश्वत्थामा के साथ, हम शानदार विजुअल पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो भारत भर के दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं वादा करता हूं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा। दबाव से अधिक, मैं इस फिल्म को इस महाकाव्य कहानी को बताने की जिम्मेदारी के रूप में ले रहा हूं, जिस तरह से इसे बताया जाना चाहिए और मुझे आशा है, दर्शक अश्वत्थामा को भी उसी तरह प्यार देंगे जैसा उन्होंने उरी को दिया था।"

निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा, "हर फिल्म का अपना सफ़र होता है, हालांकि, जब एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी की टीम एक साथ आती है, तो उम्मीदों का बढ़ना जायज़ है। इसमें स्टोरी को बड़े पैमाने पर बताया जाएगा, पात्रों में गहराई है और विजुअल इफ़ेक्ट की भरमार होगी। भाषा इस फिल्म के लिए कोई बाधा नहीं है। हम इस साल शूटिंग शुरू करेंगे। मैं यह कहना चाहूंगा कि यह अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है जिसका हमने प्रयास किया है और हम इसे भारत और दुनिया भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना पसंद करेंगे.."

वहीं, विकी कौशल ने 'अश्वत्थामा' को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया है और उनका मानना है कि आदित्य और रॉनी के साथ फिर से काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा है।

उन्होंने कहा, "अश्वत्थामा आदित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे दर्शकों तक पेश करने के लिए रॉनी जैसे दूरदर्शी की आवश्यकता थी। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक नया स्पेस होगा जहाँ मैं अभिनय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के नए फॉर्म से रूबरू होऊंगा। इस अद्भुत टीम के साथ जल्द ही सफर शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X