विकी कौशल की चार बड़ी पीरियड फिल्में, लॉकडाउन के बाद दो साल तक Booked!
विकी कौशल ने लॉकडाउन के पहले बॉक्स ऑफिस पर भूत के साथ दस्तक दी थी। वहीं वो अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर ही रहे थे कि लॉकडाउन का एलान हो गया।
अब ये लॉकडाउन कब खुलेगा पता नहीं लेकिन लॉकडाउन के बाद विकी कौशल के पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं होगी।

कारण है विकी कौशल के आने वाले प्रोजेक्ट्स। दरअसल, लॉकडाउन के पास विकी कौशल के पास एक, दो नहीं बल्कि चार पीरियड ड्रामा है। अब एक ही पीरियड ड्रामा बनाना कितना जटिल काम है।
ऐसे में विकी चार चार पीरियड ड्रामा की शूटिंग के लिए वक्त कब और कैसे निकालेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। कम से कम ये तो तय है कि विकी कौशल अगले दो साल तक पूरी तरह व्यस्त हो जाएंगे। उनके पास नए प्रोजेक्ट सुनने और साईन करने का भी वक्त नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications