फाइनली विकी कौशल ने देखी संजू, सर्बिया से वीडियो हुआ वायरल
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में नजर आए बेहद ही उम्दा कलाकार विकी कौशल ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म रिलीज के काफी समय तक विकी कौशल ने फिल्म नहीं देखी क्योंकि वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा बिजी थी। हालांकि अब उन्होने फिल्म देख ली है। बता दें कि इस फिल्म में विकी ने संजय दत्त के बचपन के जिगरी दोस्त कमली का किरदार निभाया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म में जान डाल दी है। विक्की कौशल ने फिल्म काफी समय के बाद सर्बिया में देखी है।
बता दे कि रणबीर कपूर स्टारर संजू कमाई के लिहाज़ से हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है और अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने सबसे बड़ी कमाई वाले पहले बुधवार की लिस्ट में चौथे नंबर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

बता दें कि विकी कौशल फिल्म उरी को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे है और इसकी शूटिंग के लिए वो संजू की रिलीज के पहले ही सर्बिया चले गए थे।
बता दें कि फिल्म को लेकर खुद विकी कौशल काफी ज्यादा खुश है और और वो फिल्म देखने के बाद बाहर निकले जो कि एक थिएटर है और वीडियो में कब रहे है कि हाय ये फिल्म जो हम सब देखना चाहते है और इस फिल्म का नाम है..
इतना कहने के बाद उनके फोन का कैमरा घूमता है और ऑडिएंस की तरफ जाता है.. इसके बाद वहां खड़ी ऑडिएंस जोर से कहती है संजू। इस वीडियो को पीपिंगमून डॉट कॉम ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी क्योंकि फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है। संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म ने की बड़े बड़े राज खोलकर सबके सामने रख दिए है।
इस फिल्म की जबरदस्त कमाई को लेकर एक ये भी साफ हो गया है कि लोगों ने संजय दत्त को दोबारा से अपना लिया है और उनकी जिंदगी में जो कुछ भी घटा है उसको जानने की लोगों के अंदर उत्सुकता है।
फिल्म ने 250 करोड़ का आकड़ा पा लिया है और तेजी से 300 करोड़ के जादुई आकड़े की तरफ बढ़ रही है। विक्की कौशल हमेशा से एक से बढ़कर एक किरदार निभाते रहे है। इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा खुश है और उनके लिए ये एक यादगार पल है।


Click it and Unblock the Notifications
