..................... Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding ceremonies begin see first pics | शुरू हुई कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी की रस्में - Hindi Filmibeat

विक-कैट की शादी की रस्में शुरू - कैटरीना के घर के बाहर मीडिया से मिले विकी कौशल, बेस्ट फ्रेंड अनायता भी पहुंची

कैटरीना कैफ और विकी कौशल आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और शादी की रस्में मुंबई में ही शुरू हो चुकी हैं। दिन में कैटरीना कैफ की बेस्ट फ्रेंड अनायता श्रॉफ अडजानिया ढेर सारे सामान के साथ कैटरीना के घर पहुंची। माना जा रहा है कि इन बैग्स में कैटरीना की शादी में होने वाली रस्मों के कॉस्ट्यूम भी थे।

इसके बाद शाम को विकी कौशल भी कैटरीना कैफ के घर पहुंचे। कैटरीना के घर के बाहर काफी मीडिया जमा है और विकी कौशल ने मीडिया का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

vicky-kaushal-greets-media-at-katrina-kaif-home-wedding-ceremonies-start-anaita-shroff-spotted

माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और अब आधिकारिक तौर पर पति - पत्नी हैं। वहीं कैटरीना कैफ और उनका परिवार, राजस्थान में होने वाली इस शादी के लिए कस्टम किए गए जूते पहनेंगी। ये जूते, ट्रायल के लिए मुंबई के ताज होटल से सीधा कैटरीना कैफ के घर पहुंचेंगे।

डीएम ने कर दिया कंफर्म

डीएम ने कर दिया कंफर्म

ये शादी हो रही है या फिर नहीं हो रही है, इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की थी। लेकिन अब सवाई माधोपुर के डीएम ने इस बात की पुष्टि कर दी है। दरअसल, डीएम कार्यालय से जारी हुआ एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो गया जहां डीएम ने इस शादी के बीच होने वाली ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य चीज़ों का ध्यान रखने के लिए मीटिंग की।

120 मेहमानों के बीच शादी

120 मेहमानों के बीच शादी

माना जा रहा है कि बारवाड़ा फोर्ट से हो रही इस शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे। इन मेहमानों ने Non Disclosure फॉर्म साईन करवाया जाएगा जिसके चलते ये मेहमान शादी के दौरान कोई तस्वीर नहीं खींच पाएंगे। अफवाहों की मानें तो इस शादी से जुड़ा रोज़ एक नया नियम मेहमानों को बताया जा रहा है जिसके चलते कुछ मेहमान नाराज़ भी हो गए।

लाखों का खर्च

लाखों का खर्च

माना जा रहा है कि जिस रिज़ॉर्ट से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हो रही है वहां के सबसे महंगे suite में विकी कौशल और कैटरीना कैफ रहेंगे। इस कमरे का एक रात का किराया है 7 लाख रूपये। वहीं कैटरीना कैफ की मेहंदी भी खासतौर से राजस्थान से सजौत से आने वाली है। ये मेहंदी, विकी - कैटरीना को राजस्थान की ओर से शादी का तोहफा होगी।

शादी के बाद काम पर लौटेंगे

शादी के बाद काम पर लौटेंगे

माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, शादी के बाद सीधा काम पर लौट जाएंगे। कैटरीना कैफ पहले, विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग करेंगी। दिसंबर में ये फिल्म निपटाने के बाद जनवरी में कैटरीना कैफ टाईगर 3 की शूटिंग वापस शुरू कर देंगी।

दो रिवाज़ों से होगी शादी

दो रिवाज़ों से होगी शादी

विकी और कैटरीना की शादी दो रिवाज़ों से होगी। 7 तारीख से 9 तारीख के बीच पारंपरिक ढंग से सारी रस्में विधिवत पूरी की जाएंगी। पहले, एक पंजाबी शादी होगी जिसके बाद दोनों चर्च में एक दूसरे को पति - पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे। फैन्स को इंतज़ार है तो बस इस शादी की तस्वीरों का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X