'इसको कैटरीना कैसे मिल गई'.. एक्टिंग स्कूल के समय का वीडियो वायरल होते ही ट्रोल हुए विकी कौशल

Vicky Kaushal Troll Throwback Video- विकी कौशल का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ये तब का वीडियो है जब एक्टिंग की ट्रेनिंग किया करते थे। जैसे ही आप वीडियो देखना शुरु करेंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि ये विकी कौशल हैं।
वो इतने दुबले पतले और सांवले से लग रहे हैं कि लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया। लोग इस दौरान लगातार मजे ले रहे थे और कैटरीना कैफ को लेकर उल्टी सीधी बातें बोल रहे थे।
इस वीडियो में विकी कौशल को एक साउथ इंडियन आदमी की तरह नकल करते हुए देखा जा सकता है। Instant Bollywood ने वीडियो को पोस्ट किया है और लिखा है, ''एक्शन में विकी कौशल: केएनके अभिनय संस्थान में प्रशिक्षण के क्षण।'' इसके बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
कैटरीना कैसे मिल गई इसको?
जी हां, लोगों ने इसी तरह से विकी कौशल का मजाक बनाया है। एक ने लिखा है, ''यह सर्वोच्च कड़ी मेहनत है.. उन्होंने शीर्ष पर पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया.. यह सब उनकी कड़ी मेहनत है।'' एक ने लिखा, ''इसने कभी सोचा नहीं इसको कैटरीना कैफ मिलेगी।'' एक ने लिखा, ''अरे इसको कैटरीना मिल गई। एक ने लिखा, ''कुछ भी कहें बंदे ने मेहनत की है आज वाले लेवल पर आने के लिए।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उनको सपोर्ट भी कर रहे हैँ। हाल ही में विकी कौशल और कैटरीना कैफ को एक साथ राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देखा गया था। इस वक्त विकी कौशल एक टॉप के एक्टर हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications