'कामयाबी के बाद सलमान खान मत बन जाना'- विकी कौशल से फैन का सवाल- ये था Reaction
विकी कौशल इस समय फिल्म उरी की सफलता का जोदारी से जश्न मना रहें हैं और ये फिल्म एक लीड हीरो के तौर पर उनकी पहली शानदार फिल्म है। हाल ही में इसी के चलते फिल्मफेयर ने उनका इंटरव्युव लिया और एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद विकी कुछ भी नहीं बोल सके बस हंसकर इस सवाल को टाल दिया। बता दें कि इस इंटरव्युव में होस्ट उनसे सोशल मीडिया पर आए फैंस के सवाल पूछ रहा था..
जिसमें एक यूजर ने लिखा था कि 'कामयाब होने के बाद सलमान खान मत बन जाना' इस सवाल का जवाब देने के बजाय विकी कौशल बिल्कुल चुप हो गए और एक वक्त के लिए उनका चेहरे की हवाइयां उड़ा गईं।

फिर वो मुस्कुराए और इस सवाल को इग्नोर कर दिया। इससे एक बात तो साफ है कि कोई भी सितारा सलमान खान के बारे में बोलने से बहुत बार सोच जरूर लेता है। विकी कौशल इस समय छाए हुए हैं और बता दें कि उन्होनो फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।
इसके बाद 'राजी', 'संजू' और 'मनमर्जियां' से कामयाबी हासिल की। इससे पहले विकी 'रमन राघव 2.0', 'लव पर स्क्वेयर फुट' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत फिल्म समीक्षकों की तारीफ हासिल कर चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications