विकी कौशल ने मम्मी कौशल के हाथों से करवाई चंपी, वीडियो देख कैटरीना कैफ ने भी किया रिएक्ट, आप भी कह देंगे Awww

vicky-kaushal-gets-a-champi-from-his-mother-veena-kaushal-shares-adorable-video-katrina-kaif-reacts

विकी कौशल को देखकर तो वैसे भी लोगों के मुंह से Awww निकल ही जाता है लेकिन अब उनका ताज़ा वीडियो देखकर तो आप कुछ और रिएक्ट ही नहीं कर पाएंगे। दरअसल, विकी कौशल ने हाल ही में अपनी मां वीणा कौशल के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विकी कौशल, मम्मी से अपने सर की चंपी करवाते हुए नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में विकी कौशल के हाव भाव देखने लायक हैं। साथ ही वो अपनी मां से कुछ बातें करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए विकी ने पीछे ए आर रहमान का गाना तू है मेरा ये संसार सारा भी लगा रखा है। बस फिर क्या, वीडियो देख फैन्स का दिल तो धक धक करना ही था।

इस वीडियो को देख जहां फैन्स और विकी कौशल के दोस्त कमेंट कर रहे हैं वहीं उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने भी एक प्यारा सा दिल बनाया। गौरतलब है कि जब से कैटरीना कैफ, विकी कौशल के परिवार का हिस्सा बनी हैं तब से खबरें हैं कि वो पूरी तरह से पंजाबन बहू बनने की परीक्षा पास कर चुकी हैं। हालांकि, उनकी पूरी तैयारी खुद वीणा कौशल ने करवाई थी।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से पहले तो अफवाहें ये भी थीं कि कैटरीना कैफ, पंजाबी बोलने की ट्रेनिंग भी वीणा कौशल से ही ले रही हैं। वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ जब कैमरों से दूर थीं और उनकी प्रेगनेंसी की खबरें हर जगह उड़ रही थीं तब भी रिपोर्ट्स इसी बात का दावा कर रही थीं कि कैटरीना कैफ, विकी कौशल की मां वीणा कौशल के साथ अपना ज़्यादातर वक्त बिता रही हैं और उन्हीं से सारी ट्रेनिंग ले रही हैं।

बात करें विकी कौशल की तो वो आजकल अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं जिनमें सैम बहादुर और अश्वत्थामा मुख्य हैं। इसके अलावा, विकी कौशल का नाम एक एक्शन फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। विकी कौशल, मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए इस बात का कभी फायदा नहीं उठाया है। विकी कौशल ने मसान के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और अब वो इस समय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X