विक्की कौशल क्यों पत्नी कैटरीना कैफ से डर गए? बोले- आज खाना नहीं मिलेगा

Recommended Video
Vicky Kaushal on Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं, मीडिया में छा जाते हैं। इन दिनों विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'गोविंदा नाम मेरा' में भूमि पेडनेकर के अलावा कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
प्रमोशन के दौरान पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ से जुड़े सवालों का भी वो बेबाकी से जवाब दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल से पूछा गया था कि अगर किसी एक स्टार को कोरियोग्राफ करने का मौका दिया जाए तो वो किसे कोरियोग्राफ करेंगे? इस सवाल पर विक्की कौशल का जवाब बेहद मजेदार था।
विक्की कौशल ने कहा- 'मैं कैटरीना कैफ को कोरियोग्राफ करना चाहूंगा, वह ठीक ठाक डांस करती हैं, टैलेंटेड हैं, वो बेहतर कर सकती हैं। आज खाना नहीं मिलेगा।' जवाब सुनकर सभी हंस पड़े और ताली बजाने लगे। इस दौरान अभिनेता ने यह भी बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है।

शादी के बारे में की बात
विक्की कौशल ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी पहले से बेहतर हुई है। सुकून है, शांति है और यह अच्छी बात है। यह वाकई में अच्छा है।' वहीं, पिछले दिनों विक्की कौशल ने बताया है कि कैटरीना कैफ को साइंटिस्ट कहते हैं। इस दौरान विक्की कौशल एक इवेंट पर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होने अपने मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखते हैं,

आप मेरी बीवी को नहीं जानते
विक्की कौशल ने तब भी मजाकिया लहजे में कहा था- आप सभी ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन मेरी बीवी एक चलती फिरती डॉक्टर की तरह है। वह एक वैज्ञानिक हैं।

विक्की ने आगे क्या कहा?
उन्हें बहुत ज्ञान है, लेकिन वह मेरी बहुत मदद करती हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि मैं मैं अच्छा खा रहा हूं, अपना ख्याल रख रहा हूं, अच्छी नींद ले रहा हूं और सिर्फ काम करने के लिए इधर-उधर नहीं भाग रहा हूं।'

जल्द मनाएं पहली सालगिरह
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाने जा रहे हैं। दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications