..................... Salman Khan के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को मारा था धक्का? फाइनली एक्टर ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Video | Vicky kaushal finally reacts on viral video of Salman Khan's bodyguard pushing him, Watch - Hindi Filmibeat

Salman Khan के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को मारा था धक्का? फाइनली एक्टर ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Video

vicky-kaushal-finally-reacts-on-viral-video-of-salman-khan-s-bodyguard-pushing-him-watch

Vicky Kaushal on viral video: आईफा 2023 की शुरुआत ही थोड़ी विवादित वीडियो के साथ हो गई। अबू धाबी में चल रहे आईफा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड एक्टर विक्की कौशल को धक्का देते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भारी बहस छिड़ गई थी। जहां कुछ सलमान पर गुस्सा निकाल रहे थे, वहीं कुछ इस घटना में कैटरीना कैफ का नाम भी बीच में ले आए। लोगों का कहना था कि सलमान का एटिट्यूड सही नहीं था।

विक्की कौशल ने दिया रिएक्शन

बहरहाल, अब आखिरकार विक्की कौशल ने भी इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। आईफा में मीडिया द्वारा जब विक्की से इस बारे में सवाल किया गया, तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, "कई बार बातें बहुत अनावश्यक रूप से बहुत बढ़ जाती हैं, जिसका कोई फायदा नहीं है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं होती हैं जैसी वे कभी-कभी दिखाई देती हैं। वीडियो के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।"

वायरल वीडियो पर फैंस ने जताया था गुस्सा

गौरतलब है कि बीते दिन आईफा से जो वीडियो में वायरल हो रहा था, उसमें विक्की कौशल पास से गुजरते सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड्स ने हल्का धक्का मारकर विक्की को साइड कर देते हैं।

वीडियो में विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशंस भी साफ नजर आते हैं। वो दूसरी बार भी हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और निकल जाते हैं। इस वीडियो पर फैंस ने काफी नाराजगी दिखाई और सलमान पर गुस्सा निकाला था।

Read more about: salman khan vicky kaushal iifa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X