आमिर खान, शाहरुख खान OUT- 'सारे जहां से अच्छा' में विकी कौशल की शानदार एंट्री?
जबसे शाहरुख खान ने राकेश शर्मा बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' को रिजेक्ट कर दिया है, अफवाहों में कई नाम सामने आ रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के जाने के बाद अब राकेश शर्मा बॉयोपिक के लिए विकी कौशल को फाइनल माना जा रहा है। फिल्म के निर्माता जल्द ही विकी कौशल के साथ फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बन रही है। पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया। हालांकि फिर आमिर ने ही निर्माता- निर्देशक को शाहरुख खान का नाम सुझाया और शाहरुख ने फिल्म को हां कर दी थी। लेकिन जीरो के फ्लॉप होते ही शाहरुख ने इरादा बदल लिया।

दरअसल, शाहरुख फिलहाल अपने करियर के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते। शाहरुख के बाहर निकलने के बाद अब निर्माता फिल्म में किसी यंग स्टार को ही कास्ट करना चाहते थे। वहीं, उरी के ब्लॉकबस्टर होते ही विकी कौशल का नाम सबसे ऊपर आ गया। कोई शक नहीं कि विकी अब सभी निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











