'सैम बहादुर' और 'एनिमल' होगी एक साथ रिलीज, अब विक्की कौशल और रणबीर कपूर के फैंस बीच छिड़ी जंग!

Sam Bahadur and Animal: हिंदी सिनेमा जगत में कई बार ऐसा देखने को मिल जाता है जब दो फिल्म एक साथ रिलीज होती है और उनके बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होती हैं। इसी के साथ फिल्म कलाकारों के फैंस के बीच भी लड़ाई छिड़ जाती है। इस बार ऐसा विक्की कौशल और रणबीर कपूर के बीच हुआ है क्यों कि दोनों एक्टर की फिल्म सैम बहादुर और एनिमल सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर-
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का कुछ दिनों पहले पोस्टर रिलीज हुआ था। अब इस बहुचर्चित फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। सैम बहादुर की कहानी साल 1971 के दौरान हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के ऊपर बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
रणबीर कपूर की बहुचर्तित फिल्म एनिमल-
आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड के चर्चित एक्टर रणबीर कपूर हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वर्तमान समय में एक्टर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर और विक्की की टक्कर-
जब भी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं, नुकसान दोनों को ही होता है। लेकिन मानों आज कल बॉक्स ऑफिस का ट्रेंड ही कुछ ऐसा हो गया है कि ज्यादातर मेकर्स दो फिल्मों को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने का जोखिम उठा रहे हैं। इस वक्त विक्की कौशल और रणबीर कपूर की फिल्में चर्चा में हैं। दोनों की फिल्मे एनिमल और सैम बहादुर सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी इसको लेकर फैंस के बीच लड़ाई देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर के फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसी बीच इस टकराव पर विक्की ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विक्की कौशल ने कहा है- "जैसा कि रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, आज के समय में, एक इंडस्ट्री के रूप में हमें दर्शकों को एक ही दिन में कई फिल्मों का ऑप्शन देना चाहिए। इसी तरह हम एक इंडस्ट्री के रूप में फलेंगे-फूलेंगे। हमारे पास एक साल में इतने सारे हफ्ते होते हैं, लेकिन एक इंडस्ट्री के रूप में, हम खुद को एक साल में इतनी सारी फिल्में बनाने तक ही सीमित नहीं रख सकते। हमें कई फिल्में बनानी होंगी और एक ही दिन में हमारी कई फिल्में रिलीज होंगी। हमें एक ही दिन में चल सकने वाली कई फिल्मों के साथ एक माहौल बनाना होगा। हमारे पास दर्शकों में ताकत है, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि हमें भी अब इस पर काम शुरू करने की जरूरत है।"


Click it and Unblock the Notifications












