कैटरीना कैफ से बेटे विकी कौशल की शादी को लेकर आया शाम कौशल का रिएक्शन, कह डाली ये बात!
अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के चर्चा काफी समय से हैं और बीते दिन 10 दिसंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैँ। उनकी शादी के बाद लगातार फैंस की तरफ से मुबारकबाद दी जा रही है। लेकिन अब हम आपको विकी कौशल के पिता शाम कौशल का रिएक्शन इस शादी को लेकर बताने वाले हैं। दरअसल शाम कौशल ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर खुशी जाहिर की है।
अपने बेटे और नई बहू के बारे में पूछे जाने पर शाम ने मीडिया से कहा, "आने के लिए आप सभी का धन्यवाद, आप सभी से मिलकर बहुत खुशी हुई। आपका आशीर्वाद हमारे साथ है। हम सभी बहुत खुश हैं।"

इसके अलावा शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें शादी समारोह से दूल्हा और दुल्हन की एक खुश तस्वीर नजर आ रही है।

शाम कौशल ने कैप्शन में लिखा
शाम कौशल ने कैप्शन में लिखा है.. "शुकर रब दा, शुक्र सब दा। एक पिता के रूप में बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं। भगवान का आशीर्वाद हमेशा नवविवाहितों के साथ रहे। कृतज्ञता।" विकी कौशल के पिता एक स्टंट आर्टिस्ट रहे हैं लेकिन उनके बेटे विकी कौशल ने अब तक एक अभिनेता के तौर पर धमाका किया है।

सबसे शॉकिंग शादी
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की बात करें तो दोनों की शादी इस साल की सबसे शॉकिंग शादी बताई जा रही है। ये दोनों कितने समय से डेट कर रहे हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

कैटरीना कैफ नहीं चाहती थीं
कैटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस भी इस बात से काफी चौंक गए थे। ऐसा कहा जाता है कि कैटरीना कैफ नहीं चाहती थीं कि डेट को लेकर उनकी किसी तरह की कोई तस्वीर वायरल हो।

अवॉर्ड शो पर मस्ती
हालांकि कई बार विकी कौशल और कैटरीना कैफ अवॉर्ड शो पर मस्ती करते देखा गया है। एक अवॉर्ड शो के दौरान विकी कौशल ने मजाक मजाक में कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

टाइगर 3
विकी कौशल इस वक्त अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैँ। कैटरीना कैफ की बात करें तो काफी जल्दी वो टाइगर 3 के सेट पर पहुंचने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications