नए साल के पहले ही दिन विकी कौशल पर आई मुसीबत, अवैध नंबर प्लेट इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज!

सभी नए साल में प्रवेश कर चुके हैं और ऐसे में नए नए विवाद भी सामने आने लगे हैँ। हाल ही में विकी कौशल के साथ कुछ ऐसा हुआ है। दरअसल उनके खिलाफ एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस दौरान सारा अली खान भी विकी कौशल के साथ थीं। दरअसल हाल ही में इंदौर निवासी जय सिंह यादव ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की एक फिल्म में अपनी नंबर प्लेट के अवैध उपयोग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत अभिनेता द्वारा अपने सह-अभिनेता के साथ बाइक चलाने की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद की गई थी। एएनआई से बात करते हुए, जय सिंह ने कहा,

vicky kaushal, sara ali khan, विकी कौशल, सारा अली खान

'फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है। पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं...यह गैरकानूनी है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

शिकायतकर्ता की मांग

शिकायतकर्ता की मांग

मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए'। शिकायत के सवालों के जवाब में इंदौर के बाणगंगा इलाके के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोनी ने कहा, 'हमें शिकायत मिली है, हम देखेंगे कि क्या नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध रूप से किया गया था।

मोटर व्हीकल एक्ट

मोटर व्हीकल एक्ट

मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर फिल्म की यूनिट इंदौर में है तो हम उनकी जांच करने की कोशिश करेंगे।' विकी कौशल इस दौरान सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और तभी उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

व्हीकल का नंबर

व्हीकल का नंबर

इस व्हीकल का नंबर MP 09 UL 4872 है। इसके बाद इस नंबर के मालिक ने उनपर शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि इस बात को लेकर मेकर्स और विकी कौशल की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कैटरीना कैफ से शादी

कैटरीना कैफ से शादी

विकी कौशल इस वक्त अपनी शादी को लेकर भी खबरों में हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्होने कैटरीना कैफ से शादी की है और ये बात सभी के लिए काफी चौकाने वाली साबित हुई थी।

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे

वो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और ऐसा कभी जाहिर नहीं हुआ था। सारा अली खान की बात करें तो वो हाल ही में अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे फिल्म का हिस्सा बनी थीँ।

अश्वत्थामा

अश्वत्थामा

विकी कौशल काफी जल्दी कई शानदार प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। उनकी एक फिल्म अश्वत्थामा को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X