अब मुझे जो भी करना है वो बेस्ट करना है - नेशनल अवार्ड जीतने के बाद संभल नहीं रही विकी कौशल की खुशी
विकी कौशल को 2019 के बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया है। और अब एक इंटरव्यू में विकी कौशल ने उरी के लिए मिले अपने इस अवार्ड पर बात की। विकी कौशल का कहना है कि उन्हें इस अवार्ड पर और अपने काम पर काफी गर्व है। लेकिन इस अवार्ड के साथ ही उनके ऊपर बेस्ट काम करते रहने की ज़िम्मेदारी आ चुकी है।
गौरतलब है कि विकी कौशल ने अपना ये अवार्ड आयुष्मान खुराना के साथ बांटा है जिन्हें अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। विकी ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि केवल चार साल के काम के बाद उन्हें इतनी बड़ी उपलब्धि मिल गई। उन्हें इस बात की बेहद खुशी है।

विकी कौशल आजकल अपने म्यूज़िक वीडियो पछताओगे की सफलता इंजॉय कर रहे हैं। ये गाना, विकी कौशल और नोरा फतेही के कारण चार्टबस्टर हो चुका है और विकी इसमें काम करके बेहद खुश हैं। विकी बताते हैं कि ये गाना सुनते ही उनके दिल को छू गया था और वो तुरंत इसे करने के लिए कूद पड़े।
इसके अलावा आने वाले दिनों में विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ वो ऊधम सिंह बायोपिक की शुरूआत कर चुके हैं तो दूसरी तरफ उनके पास काम ही काम है।


Click it and Unblock the Notifications












