विकी कौशल की Ex गर्लफ्रेंड ने कैटरीना कैफ से शादी पर दिया करारा जवाब- दूर रखो मुझे
बॅालीवुवड में इन दिनों विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह तय माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस साल के खत्म होने से पहले शादी कर लेंगे। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर अब एक नया रिएक्शन सामने आया है।
ज्ञात हो कि कैटरीना कैफ से पहले विकी कौशल हरलीन सेठी को डेट कर चुके हैं। ऐसे में यह बात शुरू हो गई कि आखिरकार हरलीन सेठी का विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर क्या रिएक्शन है। मिली जानकारी अनुसार हरलीन सेठी और विकी कौशल के बीच ब्रेकअप कब हुआ।

यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि संजू और उरी की सफलता के बाद विकी और हरलीन का ब्रेकअप हो गया। ईटाइम्स की रिपोर्ट अनुसार हरलीन ने विकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर दोस्तों से कहा था कि उनके ब्वॅायफ्रेंड ने रंगं बदल लिए हैं। इस वजह से उनका ब्रेकअप हो गया है।

हरलीन सेठी का फोकस काम पर
हरलीन के करीबी दोस्तों का कहना है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर हरलीन की सोच यह है कि वह इस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं। हरलीन सेठी का फोकस केवल उनके काम पर बना हुआ है। अगर कई बार हरलीन के सामने विकी की बात भी होती है तो वह कहती हैं कि मुझे अब इस सबसे दूर रखो। आपको बता दें कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने लॅाकडाउन के दौरान ही शादी करने का फैसला कर लिया था।

मई 2022 में शादी करने की योजना
दोनों ने मई 2022 में शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन फिर इसमें बदलाव लाते हुए विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर में एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। कैटरीना कैफ अपनी शादी भारत में ही करना चाहती थीं।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी
इस वजह से विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने साथ में मिलकर राजस्थान में शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने अपनी शादी की ड्रेस के साथ सारे मेहमानों तक कार्ड भी भिजवा दिया है। खास दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी करेंगे। दिवाली के दिन विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रोका होने की खबर भी तय मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











