कैटरीना कैफ के घर गुपचुप पहुंचे विकी कौशल, कैमरे में तस्वीर कैद, अफेयर की चर्चा तेज!
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की अफेयर की खबरों की चर्चा तेजी से हो रही है। बीते एक साल से अधिक ये खबर सामने आ रही है कि दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार का आगाज हो चुका है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर कुछ कहा नहीं है। लेकिन ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।
हाल ही में एक बार फिर से कैटरीना कैफ के घर के बाहर दिखाई दिए विकी कौशल। फिर एक बार दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो चुकी है। रविवार की सुबह विकी कौशल पहुंचे कैटरीना कैफ के घर पर। गुपचुप तरीके से पहुंचने के बाद भी कैमरे की नजर से विकी कौशल का बचना मुश्किल हो गया।

पपराजी ने तुरंत उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। लॅाकडाउन खत्म होने के बाद फिर विकी कौशल इससे पहले एक शाम कैटरीना कैफ के घर के बाहर दिखाई दिए थे। ये दूसरी बार है जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ की लॅाकडाउन के बाद अब अनलॅाक में मुलाकात हुई है।


Click it and Unblock the Notifications