..................... Vicky Kaushal ने साली साहिबा Isabelle Kaif के लिए किया ये स्पेशल पोस्ट Vicky Kaushal did this special post for sister-in-law Isabelle Kaif, it went viral! - Hindi Filmibeat

Vicky Kaushal ने साली साहिबा Isabelle Kaif के लिए किया ये स्पेशल पोस्ट, धड़ल्ले से वायरल!

vicky kaushal

अभिनेता विकी कौशल की शादी जब से कैटरीना कैफ से हुई है तब से ही लगातार वो ज्यादा खबरों का हिस्सा रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री को लेकर कुछ ना कुछ करते रहते है। लेकिन इस वक्त उनको लेकर चर्चा सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होने बीवी के लिए नहीं बल्कि अपनी साली के लिए कुछ खास किया है। दरअसल विकी कौशल ने एक पोस्ट करते हुए कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ को जन्मदिन की बधाई दी है।

विकी कौशल ने इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें इसाबेल की तस्वीर नजर आ रही थी। इसके अलावा उन्होने लिखा, ''डियर इसाबेल कैफ आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

आपके लिए ये साल शानदार हो और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे।'' जैसे की विकी कौशल ने ये पोस्ट किया वो ध़ड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों को इंतजार है कि कब कैटरीना कैफ अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देंगी।

इसाबेल कैफ भी काफी खूबसूरत हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं और इसके लिए वो मेहनत कर रहीं हैं। इस वक्त विकी कौशल और कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जो मंदिर के अंगर की हैं।

फैंस इन तस्वीरों पर उनको काफी प्यार दे रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा था, "प्यारा परिवार भगवान आप सभी का भला करे।" कुछ लोगों ने लिखा था, "बहुत अच्छा"।

वर्कफ्रंट पर विकी कौशल अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं, साल 2023 में उनकी कुछ फिल्में सामने आने वाली हैं जिनको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X