Vicky Kaushal ने पिता Sham Kaushal के लिए किया प्यारा सा पोस्ट, जन्मदिन पर दी बधाई!

vicky kaushal, sham kaushal

विकी कौशल एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ अपने परिवार के अच्छे बच्चे भी माने जाते हैं और ज्यादा हर इवेंट परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करते हैँ। हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जो कि उन्होने माता पिता के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में विकी केक काट रहे थे और ये सारा मामला घर का ही था। पता चला था कि बेटे के लिए उनकी मम्मी और पापा ने घर में सरप्राइज प्लान किया था।

लेकिन अब विकी कौशल का एक पोस्ट चर्चा में हो जो कि उन्होने अपने पिता के लिए किया है। जी हां, शाम कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है।

इस तस्वीर में वो पिता के साथ हैं और उनको झप्पी पाते हुए नजर आ रहे हैं। विकी ने तस्वीर के साथ लिखा, "मेरी ताकत का स्तंभ...हैप्पी बर्थडे डैड!!! खिचके झप्पी ट्वाह्नू।''

स्वीट बर्थडे विश

स्वीट बर्थडे विश

उरी एक्टर का ये स्वीट बर्थडे विश काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। विकी कौशल और उनका परिवार एक दूसरे को लेकर काफी इमोशनल हैं और हाल ही में उनकी शादी कैटरीना कैफ से हुई तो पूरा परिवार काफी खुश नजर आया था।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी विकी कौशल के परिवार के साथ अक्सर नजर आती रहती हैं। वर्कफ्रंट अभिनेता इस वक्त गोविंदा नाम मेरा फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।

पहला गाना काफी रिलीज होने वाला है

पहला गाना काफी रिलीज होने वाला है

इस फिल्म का पहला गाना काफी रिलीज होने वाला है जिसमें कियारा आडवाणी बिजली बनकर धमाका करेंगी। इस फिल्म को लेकर विकी काफी एक्साइटेड हैं।

साल 2023

साल 2023

साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है क्योंकि कुछ अच्छे प्रोजेक्ट उनके नाम जुड़े हुए हैं।

अश्वत्थामा

अश्वत्थामा

उनको लेकर अक्सर खबर आती है कि वो अश्वत्थामा में भी नजर आने वाले हैं लेकिन प्रोजेक्ट फिलहाल जमीन पर नहीं नजर आ रहा है। हालांकि आधिकारिक ऐलान कब होता है ये तो देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X