Vicky Kaushal ने 'बीवी' कैटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर किया धमाकेदार डांस, Video

कैटरीना कैफ से शादी के बाद विकी कौशल अक्सर चर्चा में रहते हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि विकी कौशल कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हैं और कई बार उनकी तारीफ करते हुए नजर आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल विकी कौशल एक गाने पर डांस कर रहे हैं जो कि फिल्म अग्निपथ से है।
हम बात कर रहे हैं चिकनी चमेली सॉन्ग की। कैटरीना कैफ के इस ब्लॉकबस्टर गाने को काफी पसंद किया गया था और विकी कौशल ने इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है।
दरअसल विकी कौशल ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे और इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आ रहीं हैं। इवेंट के दौरान, करण जौहर ने एक गेम होस्ट किया।
दरअसल वो कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ काफी जल्दी फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे। इसी दौरान एक फैन की फरमाइस पर उन्होने कैटरीना के आइटम सॉन्ग चिकनी चमेली का हुक स्टेप भी किया।
फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया है। फिलहाल आप देखिए विकी कौशल का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications