कटरीना कैफ को छोड़कर Vicky Kaushal ने लगाए मनीषा रानी के साथ ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के पती विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस वक्त अपनी पत्नी से ज्यादा बिग बॉस फेम मनीषा रानी के साथ ठुमके लगाने में व्यस्त हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) और विक्की कौशल का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ने धमाकेदार डांस किया है। फैंस को दोनों की जोड़ी खास पसंद आ रही हैं।
विक्की कौशल और मनीषा रानी वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि इस वक्त विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खबरों में हैं। इसी के साथ इस फिल्म के गाने को अभिनेता जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इसी प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल ने बिग बॉस फेम मनीषा रानी के साथ जमकर डांस किया।
मनीषा रानी को रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) से खूब पॉपुलैरिटी मिली है। मनीषा ने अपने फनी नेचर और अपने बिहारी एक्सेंट से हर किसी का दिल जीत लिया था। शो से निकलने के बाद मनीषा की किस्मत खुल गई है।
मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर के साथ 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। विक्की और मनीषा ने गाने के सिग्नेचर स्टेप पर जमकर नाचा। दोनों को फैंस ने खुब प्यार दिया।
सोशल मीडिया पर यूर्जस ने दी प्रतिक्रियाएं-
इस वीडियो को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनके हाइट का डिफ्रेंट बहुत क्यूट लग रहा है।' एक ने कहा, 'किसी की नजर न लगे।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या बात है।' एक ने कहा, 'पूजा भट्ट ने कहा था ना हीरोइन मटेरियल नहीं है। तुमने धमाल मचा दिया मनु (मनीषा)।' इसी तरह फैंस मनीषा के डांस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल का वर्कफ्रंट-
विक्की कौशल इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' रिलीज हो चुका है। फैंस को गाना काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में विक्की के साथ लीड रोल में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी हैं। मूवी सिनेमाघरों में 22 सितंबर को दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा विक्की के पास कई दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं जिनको लेकर अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications