इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं विकी कौशल- CONFIRM किया रिलेशनशिप!
फिल्म राज़ी और संजू से लाखों दिलों की धड़कन बने एक्टर विकी कौशल ने हाल ही सभी फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया। नेहा धूपिया के चैट शो में विकी कौशल ने खुलासा किया है कि वह एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं। हरलीन कई टीवी विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। वहीं, वेब सीरिज ब्रोकन में भी हरलीन काम कर रही हैं।
135 करोड़ से सीधे 9 करोड़ पर आ गई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
हाल ही में विकी कौशल नेहा धूपिया के चैट शो- नो फिल्टर विद नेहा में नजर आए थे। जहां उन्होंने अपने बारे में खुलकर बातें की। शो के दौरान नेहा ने बताया कि विकी उनके एक कॉमन दोस्त की पार्टी में गए थे, जहां उन्हें एक खास लड़की से मिलना था। लेकिन विकी इत्तेकाफ से किसी और लड़की से गुफ्तगु में लग गए।

जब नेहा ने विकी को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक गाना डेडिकेट करने को कहा तो विकी ने दिलजीत दोसांझ का गाना गाया- यू नो, मैं तेनू किन्ना प्यार करदा... डू यू नो? मैं तेरे उत किन्ना मरदा..
इस शो में विकी ने बिना किसी हिचक के अपने प्यार का इजहार किया है। कोई शक नहीं कि इस खुलासे के बाद लाखों दिल टूट गए होंगे। मसान, राजी, संजू जैसी फिल्मों के बाद विकी कौशल की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। जाहिर है अब जबकि विकी सिंगल नहीं है, कई फैंस के दिल टूटे होंगे।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो विकी ने अपनी हर फिल्म से फैंस को खुश किया है। 2019 में विकी आदित्य धर की फिल्म उरी में नजर आएंगे। फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय फौजियों ने तकरीबन 11 दिनों तक सर्जिकल स्टाइक किया और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
