42 साल की कैटरीना कैफ का 37 साल के विकी कौशल ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे, रोमांस कर निकाल दिया पूरा दिन

Vicky Kaushal Wishes For Katirna Kaif Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीन कैफ आज अपनी स्पेशल दिन यानि के बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कैटरीना कैफ को फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स विश कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना की लाइफ का सबसे स्पेशल विश भी सामने आ चुका है। दरअसल, कैटरीना कै पति और अभिनेता विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी साहिबा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ मजेदार अंदाज दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह एक छोटे से गलियारे से कमरे में झांक रही हैं। दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि बर्थडे गर्ल सेल्फी ले रही हैं और विक्की कौशल उन्हें किस कर रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में पति-पत्नी रेगिस्तान में पिकनिक के दौरान नजारों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में कैटरीना कैफ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'हेप्पी बर्थडे गर्ल। आई लव यू।'
इन दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। फैंस इन दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग कमैंट्स में सलमान खान के लिए दुख जताते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 4 साल पूरे होने वाले हैं। अभी भी इन दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस वैसे ही फिदा हैं, जैसे शुरुआत में थे।
विक्की कौशल की इस पोस्ट के आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि तस्वीरें बहुत अच्छी हैं। दूसरे यूजर ने बोला कि एक्ट्रेस के पति उनका बहुत ख्याल रखते हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 9 दिसंबर 2021 को हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें लंबे समय तक ट्रेंड करती रही थीं। आज कैटरीना विक्की संग सुखी पारिवारिक जीवन बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications