विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने बताया, कैटरीना कैफ से कैसी है बॉन्डिंग, खोले भाभी के राज

कैटरीना कैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। अपनी निजी जिंदगी को वो खास तौर पर दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को जल्द ही एक साल पूरे होने वाले हैं और दोनों बॉलीवुड के सबसे आइडियल कपल में शुमार हैं। कैटरीना कैफ विक्की कौशल के माता-पिता और परिवार से भी उतनी ही क्लोज हैं।
तो वहीं, उनके देवर सनी कौशल ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ के बारे में और उनके साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी कई बातें कही हैं। सनी कौशल ने ये भी कहा है कि कैटरीना कैफ असल जिंदगी में बेहद धार्मिक हैं और उन दोनों के बीच काफी मस्ती भी होती है।
न्यूज 18 से बातचीत में सनी कौशल ने कई ऐसी बातें भी बताई हैं जिसकी जानकारी पूरी दुनिया को नहीं है। दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं।

बदल गया नजरिया
सनी कौशल ने कहा कि कैटरीना कैफ से मिलने के बाद कई चीजों को लेकर उनका नजरिया भी बदल गया है। उनके और कैटरीना कैफ के बीच कई चीजें कॉमन हैं जैसे दोनों धार्मिक हैं और दोनों को स्पिरिचुअलिटी पसंद है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, उन्हें कैटरीना कैफ के साथ मस्ती करना पसंद है।

विक्की के बारे में भी की बात
सनी कौशल ने बताया कि ससुराल में कैटरीना कैफ को बहुत प्यार और दुलार मिलता है। तो वहीं, विक्की कौशल के बारे में भी उन्होंने कहा कि, वो उनके काम की हमेशा तारीफ करते हैं और वो भाई के साथ-साथ दोस्त की तरह हैं।

बताया बचपन का सीक्रेट
सनी कौशल ने बताया कि उनका भाई विक्की कौशल से हमेशा बहुत ही दोस्ताना संबंध रहा है। यहां तक कि, दोनों कपड़े भी हमेशा एक से पहनते आए हैं। दोनों किसी भी मौके पर मस्ती करना नहीं छोड़ते हैं।

पहली सालगिरह मनाएंगे विक्की-कैटरीना
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट, सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











