विकी कौशल के भाई सनी कौशल का दिलचस्प वीडियो, नेपोटिज्म को लेकर किया मजेदार कमेंट
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में तारीफें बटोरने के बाद, उभरता सितारा सनी कौशल फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" के साथ बड़े पर्दे पर मुखातिब होने के लिए तैयार हैं। सनी अपनी आने वाली फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। डांस पर आधारित फिल्म "भंगड़ा पा ले" 3 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें नेपोटिज्म पर मजेदार चुटकी ली गयी है। सुपरस्टार विकी कौशल के छोटे भाई होने के नाते, खुद को नेपोटिज्म के प्रोडक्ट के रूप में पेश करने वाले सनी ने नेपोटिज्म को शादी से जोड़ा है.. और कहा यह दोनों ही चीजें दूर से ही ग्लैमरस लगती हैं।

हालांकि यह एक डांस ड्रामा फिल्म है, लेकिन निर्माताओं द्वारा जिज्ञासा पैदा करने के लिए यह एक विशेष वीडियो है। युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।
आरएसवीपी द्वारा निर्मित, 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











