विकी कौशल ने तोड़ा लॉकडाउन, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्टर ने दिया रिएक्शन
कुछ दिनों पहले कुछ प्रतिष्ठित वेबसाइट्स ने बिना नाम लिखे बताया कि एक टॉप एक्टर अपनी सुपर टॉप एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड से मिलने कार से जा रहे थे। जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने बता भी दिया और बस पुलिस ने उन्हें उठा लिया।
तब से हर कोई कयास लगा रहा था कि ये जोड़ा है विकी कौशल और कैटरीना कैफ। खबरें इतनी बढ़ गईं कि अब विकी को सोशल मीडिया पर आकर सफाई देनी पड़ी।

विकी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वो लॉकडाउन में बाहर घूम रहे थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये खबरें झूठी हैं। जब से लॉकडाउन लगा है वो अपने घर पर ही हैं।
विकी ने इस ट्वीट के साथ मुंबई पुलिस को भी टैग किया। वहीं फैन्स का कहना है कि विकी को ऐसे किसी Blind Item पर सफाई देने की ज़रूरत ही क्या है।
वैसे देखिए लॉकडाउन में कैसे बीत रहे हैं विकी कौशल के दिन


Click it and Unblock the Notifications
