करण जौहर की पार्टी में ड्रग लेने के आरोप पर विकी कौशल ने दिया जवाब- बताई सच्चाई
Recommended Video
हाल ही में करण जौहर की वीकेंड पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिस पर लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। वहीं, विकी कौशल पर ड्रग लेने का आरोप लगाया। लंबे समय तक शांत रहने के बाद अब विकी कौशल ने इस पर जवाब दिया है और सच्चाई सबके सामने रखी है कि उस रात पार्टी में क्या हुआ था!
विकी कौशल ने कहा, मुझे लगता है जो लोग आपको पर्सनली नहीं जानते हैं वो कुछ देखते हैं और आपके बारे में राय बना लेते हैं। ये ठीक है क्योंकि हम सब ये कहीं ना कहीं ये करते हैं। लेकिन कई बार जब आप बिना कुछ समझे सामने वाले के बारे में कुछ भी बोले देते हैं, वो ठीक नहीं होता है।

विकी ने बताया, हम सब जानते थे कि करण वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो शूट होने से पांच मिनट पहले करण की मां वहां मौजूद थीं। फिर वो वीडियो रिलीज हुआ। अगले दिन मैं अरुणाचल प्रदेश चला गया और वहां आर्मी के साथ रहा। वहां नेटवर्क की प्रॉब्लम थी इसिलए मैं सब बातों से अंजान था। चार दिन के बाद जब मैं वापस आया तो मैंने ट्विटर चेक किया और मैंने सोचा क्या? एफआईआर? ओपन लेटर...ये सब क्या है?
फिर मेरी फैमिली ने मुझे पूरी बात बताई। एक्टर ने आगे कहा- उस वक्त मैं डेंगू से उबर रहा था। जो लोग मुझे जानते हैं उन्होंने मेरा हालचाल लिया। खैर, कई बार आप स्टार होने की कीमत चुकाते हैं। लोग बिना सोचे समझे ये अंदाजा लगा लेतें हैं कि ये तो स्टार है इसने तो ये किया ही होगा। लेकिन हां, इस घटना ने मुझे प्रभावित किया।
इस पार्टी में करण जौहर समेत दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा खान, विकी कौशल, वरूण धवन, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर शामिल थे।
करण जौहर की पार्टी के वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा था- ये देखिए हमारे बॉलीवुड स्टार को, जो गर्व से नशे में डूबे हैं। वे पब्लिक फिगर्स हैं! उन्हें स्टार्स कहकर बुलाया जाता है और वे कई सारी सुविधाओं का उपभोग करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
