..................... Vicky Kaushal ने सारा अली खान के साथ खरीदे झुमके? लोग बोले- 'कैटरीना मैम सावधान' Vicky Kaushal bought earrings with Sara Ali Khan? People said- 'Katrina Kaif be careful' - Hindi Filmibeat

Vicky Kaushal ने सारा अली खान के साथ खरीदे झुमके? लोग बोले- 'कैटरीना मैम सावधान'

vicky kaushal

विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस वक्त बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक हैं। गौरतलब है कि विकी कौशल उनसे कितना प्यार करते हैं इसका प्रूफ वो समय समय पर देते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

Sara Ali Khan घूमी Delhi की सड़कों पर, झुमके और Bangles की Shopping के लिए पहुंची Janpath! FilmiBeat

लेकिन वो झुमकों की दुकान में हैं और चुनते हुए दिख रहे हैँ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि सारा अली खान के साथ विकी कौशल कैटरीना कैफ के लिए झुमके खरीद रहे हैं।

इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और इसके साथ लिखा है, ''विकी कौशल ने सारा अली खान के साथ झूमके की शॉपिंग की।'' फिर क्या था इसके बाद लोगों की तरफ से ढेरों कमेंट्स की बौछार होने शुरु हो गई थी। एक ने लिखा था, ''कैटरीना कैफ के लिए झुमके खरीद रहे हैं विकी।''

एक ने लिखा, ''तो बीवी है तो करेंगे शॉपिंग ऐसे में क्या बड़ी बात है कुछ।'' जबकि एक ने लिखा, ''ये तो सबको दिख रहा है के शॉपिंग कर रहा है... वाइफ के लिए ये बोलना जरूरी था क्या?'' जबकि एक ने लिखा है, ''कैटरीना मैम सावधान रहो।'' इस तरह से लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

हालांकि विकी कौशल और सारा अली खान ने इस बारे में कोई बात नहीं की है कि वो किसके लिए झुमके खरीद रहे हैं। सारा अली खान और विकी लगातार अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की प्रमोशन कर रहे हैं और कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। आज यानि 2 जून को फिल्म रिलीज हो चुकी है।

अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसी रहती है। सारा अली खान के साथ विकी कौशल की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है और उनका एक गाना, 'क्या चाहिए' पहले ही सुपरहिट हो चुका है। विकी कौशल और सारा अली खान इस फिल्म के बाद भी कुछ बेहरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X