..................... Vicky Kaushal bags Shahrukh Khan's Rakesh Sharma biopic over Rajkummar Rao and Kartik Aaryan - Hindi Filmibeat

राकेश शर्मा बायोपिक में विकी कौशल की हुई फाईनल एंट्री, शाहरूख खान को किया रिप्लेस

जबसे शाहरूख खान ने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ी है तब से इस फिल्म को लेकर अटकलें लग रही हैं लेकिन अब तय हो चुका है कि शाहरूख खान इस फिल्म से बाहर जा चुके हैं और विकी कौशल उन्हें फिल्म में रिप्लेस कर चुके हैं। दरअसल, फैन्स का दिल तब ज़ोर से टूटा जब शाहरूख खान ने डॉन 3 करने के लिए महेश मथई की ये फिल्म छोड़ दी।

माना जा रहा था कि इस फिल्म की पूरी तैयारी हो चुकी थी और फरवरी से फिल्म को फ्लोर पर जाना था लेकिन ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरूख खान अपने करियर में कोई एक्सपेरिमेंट करना नहीं चाहते थे। इसलिए शाहरूख खान ने ये फिल्म छोड़कर डॉन 3 पर फोकस करने की ठान ली। माना जा रहा था कि इस कारण फिल्म टल जाएगी लेकिन अब विकी के प्रोजेक्ट में आने से सब कुछ वापस ट्रैक पर जल्दी आ सकता है।

vicky-kaushal-bags-shahrukh-khan-s-rakesh-sharma-biopic-over-rajkummar-rao-and-kartik-aaryan

विकी कौशल के साथ इस प्रोजेक्ट में दो और नाम चर्चा में थे - कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव। जहां कार्तिक आर्यन ने ऐसे किसी प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किए जाने से साफ इंकार कर दिया था वहीं असली टक्कर राजकुमार राव और विकी कौशल के बीच मानी जा रही थी। लेकिन फिलहाल तो विकी कौशल ने इस प्रोजेक्ट के लिए बाज़ी मार ली है।

विकी ने प्रोजेक्ट को हां कर दी है और जल्दी ही वो इसके लिए ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर देंगे। माना जा रहा है कि वो नासा की एक ट्रिप भी लगा सकते हैं, इस रोल को और बेहतर तरीके से समझने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X