पत्नी कटरीना कैफ से छिपकर विक्की कौशल ने लिए पानी पूरी के चटखारे, बोले- आज रो दूंगा मैं...

Vicky kaushal ate pani puri: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) अपने खास अंदाज, एक्टिंग और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। विक्की के अंदाज पर फैन्स फिदा हो जाते हैं। सैम बहादुर एक्टर के आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल पानी पूरी के चटकारे लेते नजर आ रहे हैं। फैन्स को यह वीडियो बेहद पंसद आ रहा है।
विक्की कौशल ने किए पानी पूरी के चटकारे
हाल ही में विक्की ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल चीट डाइट लेते नजर आ रहे हैं। विक्की व्हाइट वेस्टी, शॉर्ट्स, कैप और चश्मा लगाए हैं साथ ही में उन्होंने हाथ में प्लेट पकड़ी है जिसमें वे भरकर पानी पूरी खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं- महीनों बाद चीट मील...खा रहा हूं मैं पानी पूरी, रो दूंगा मैं आज...लव यू अक्षय अरोड़ा। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
इन बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं विक्की कौशल
काम की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही बैड न्यूज में नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास है करण जौहर की फिल्म तख्त। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की शशांक खेतान की मिस्टर लेले और महेश मथाई की सारे जहां से अच्छा में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications