लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में पति-पत्नी के रोल में दिखेंगे विकी कौशल और सारा अली खान, ऐसी होगी कहानी!
अभिनेता विकी कौशल लगातार एक के बाद एक शानदार फिल्मों में आने वाले समय में नजर आने वाले हैं। बता दें कि विकी कौशल उन सितारों में से एक हैं जिनका करियर काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। इस समय उनकी आने वाली फिल्म को लेकर खबर आ रही है जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान पहली बार स्क्रीन शेयर जा रहे हैँ। इसको लेकर वो दोनों काफी एक्साइटेड हैं और तैयारी कर रहे हैं।
इस फिल्म को निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अगली रोमांटिक-कॉम फिल्म में आप देखने वाले हैं। लक्ष्मण उटेकर इसके पहले ही धमाकेदार फिल्में दे चुके हैं जिसमें लुका चुप्पी और मिमी शामिल है।

इन फिल्मों ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था। लेकिन इस वक्त फिल्म की कहानी को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। पता चला है कि ये फिल्म फिल्म एक छोटे शहर की कहानी है जिसमें एक सामाजिक संदेश है दिया गया है।
ये भी पता चला है कि.. विक्की और सारा ऐसे पति-पत्नी की भूमिका निभाते नजर आएंगे जो अपने संयुक्त परिवार से दूर अपना अलग घर बनाना चाहते हैँ। इसलिए वो घर पाने के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का उपयोग करते हुए नजर आने वाले हैं।
बस इसी पर पूरी कहानी निर्भर है और कई मोड़ से गुजरते हुए ये फिल्म जाने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म के टाइटल का ऐलान होना अभी बाकी है। काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications