विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म तय - लुका छुपी के बाद शानदार रोमांटिक कॉमेडी

विकी कौशल और सारा अली खान का नाम, लुका छुपी डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अगली रोमांटिक कॉमेडी के लिए फाईनल हो चुका है। हालांकि, इस फिल्म तक साथ पहुंचने से पहले, विकी कौशल और सारा अली खान ने दर्शकों के साथ ही काफी लुका छुपी खेल ली। दरअसल, विकी कौशल और सारा अली खान को फैन्स तब से साथ में देखना चाहते हैं जब से दोनों का नाम आदित्य धर की अगली फिल्म द इम्मॉरटल अश्वत्थामा के लिए साथ में लिया गया।

लेकिन वो फिल्म अनिश्चितकालीन समय के लिए पोस्टपोन हो चुकी है और कुछ का कहना है कि फिल्म बंद भी हो चुकी है। ऐसे में विकी कौशल और सारा अली खान को साथ में देखने का उत्साह भी खत्म हो ही चुका था।

vicky-kaushal-and-sara-ali-khan-finally-come-together-for-a-romantic-comedy-by-read-details-here

अब आखिरकार, लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म के साथ विकी कौशल और सारा अली खान एक साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म पर लगभग काम पूरा हो चुका है। ये हल्के फुल्के रोमांस के साथ एक सोशल कॉमेडी होगी। ठीक लक्ष्मण उतेकर की पहली फिल्म, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर लुका छुपी की तरह।

विकी और सारा की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गय है लेकिन ये फिल्म प्रोड्यूस करेंगे दिनेश विजान। इससे पहले, सारा अली खान, दिनेश विजान के लिए इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आज कल में काम कर चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस स्टार विकी कौशल

बॉक्स ऑफिस स्टार विकी कौशल

गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। उरी विकी कौशल की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म के साथ विकी ने एक ही साथ 100 और 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आने वाले समय में काफी बड़ी फिल्मों पर सट्टा लगा हुआ है। वहीं विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। लेकिन फिलहाल वो तैयारी कर रहे हैं अपनी अगली फिल्म सरदार उधम सिंह की रिलीज़ की। उधम सिंह पर बनी ये बायोपिक अमेज़ॉन प्राइम पर 16 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट किया है शूजित सरकार ने।

हल्की फुल्की फिल्मों की लाईन

हल्की फुल्की फिल्मों की लाईन

विकी कौशल के पास एक तरफ जहां भारी भरकम प्रोजेक्ट्स हैं वहीं उनके पास हल्की फुल्की फिल्मों की भी लाईन लगी हुई है। विकी कौशल शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में वरूण धवन को रिप्लेस कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। माना जा रहा था कि फिल्म बहुत छोटी है और बहुत ही जल्दी बन जाएगी लेकिन फिर अचानक ही मुंबई में लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। अब कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ फिर से फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा इसके अलावा विकी कौशल की जोड़ी मानुषि छिल्लर के साथ यशराज फिल्म्स का अगला प्रोजेक्ट भी शुरू कर चुके हैं।। फिल्म को धूम फेम विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। माना जा रहा है कि ये फिल्म यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र का रीमेक हो सकती है। फिल्म का नाम है TGIF - The Great Indian Family.

भारी भरकम प्रोजेक्ट्स

भारी भरकम प्रोजेक्ट्स

विकी कौशल के पास केवल सरदार ऊधम सिंह बायोपिक ही नहीं है।मेघना गुलज़ार की सैम मानेक शॉ बायोपिक के भी हीरो हैं विकी कौशल। इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लेखक हैं राज़ी फेम भवानी अईयर और बधाई हो फेम शांतनु श्रीवास्तव। फिल्म के पहले लुक में विकी कौशल हू ब हू सैम मैनिकशॉ जैसे ही लग रहे हैं। फिल्म का नाम होगा सैम बहादुर। विकी कौशल, करण जौहर की अगली फिल्म तख्त में औरंगज़ेब की भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि ये फिल्म कब शुरू होगी, अब बनेगी भी या नहीं फिलहाल इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा, अश्वत्थामा भी पोस्टपोन हो चुकी है।

अगली फिल्म की तैयारी में जुटी सारा

अगली फिल्म की तैयारी में जुटी सारा

सारा अली खान पिछले कुछ समय से फिल्मों के चलते ट्रैवेल कर रही थीं। इसके अलावा वो दोस्तों के साथ भी छुट्टियां मनाती दिखी थीं। बात करें लॉकडाउन की तो उससे पहले ही सारा अली खान, अपने परिवार के साथ गोवा चली गई थीं जहां उन्होंने सुकून के साथ काफी समय बिताया। लेकिन इन छुट्टियों के बीच सारा अपनी फिल्में पूरी कर रही हैं। उनकी फिल्म अतरंगी रे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने को तैयार है तो वहीं इसके बाद वो अपनी अगली फिल्म नखरेवाली की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं।

कई फिल्मों की अफवाहें

कई फिल्मों की अफवाहें

इस बीच खबर है कि सारा अली खान को टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट बाग़ी 4 के लिए अप्रोच किया गया है। सारा अली खान और टाईगर श्रॉफ, करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ काम करने वाले थे लेकिन इस फिल्म को सारा ने अपने डेब्यू के लिए नहीं चुना क्योंकि वो दो हीरोइन वाली फिल्म से अपने करियर की शुरूआत नहीं करना चाहती थीं। सारा अली खान अपने काम में जुटी हुई हैं और उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में दर्शकों को काफी इंटरटेन करेंगी।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

फिल्म भूत पुलिस के डायरेक्टर पवन कृपलानी की अगली फिल्म के साथ। पवन कृपलानी की अगली फिल्म सारा अली खान बेहतरीन एक्टर विक्रांत मसीह के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का नाम है गैसलाईट। ये फिल्म एक साईकोलॉजिकल रिलेशनशिप ड्रामा होगी।

पहले भी बनने वाली थी जोड़ी

पहले भी बनने वाली थी जोड़ी

दिलचस्प है कि विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी, अश्वत्थामा से भी पहले बनाई जा चुकी है। इससे पहले, अनीस बज़्मी एक रोमांटिक कॉमेडी बनाने का प्लान कर रहे थे जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली थी। इस फिल्म के लिए एक फ्रेश जोड़ी चाहिए थी और विकी कौशल - सारा अली खान का नाम फाईनल किया गया। ये फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना के बाद इस प्रोजेक्ट को वापस नहीं शुरू किया गया। यानि कि अब विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी, पहली बार दिखेगी लक्ष्मण उतेकर की फिल्म। लेकिन जिस गति से आजकल फिल्में शुरू हो रही हैं और बंद हो रही हैं, किसी आधिकारिक घोषणा के बिना ज़्यादा खुश मत हो जाइएगा। एलान का इंतज़ार करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X