First Look- विकी कौशल के साथ नोरा फतेही का धमाका- इस प्रोजेक्ट के लिए कर रहें हैं शूटिंग
अभिनेता विकी कौशल को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है और इस समय नोरा फतेही के साथ काम कर रहे हैं। नोरा फतेही का गाना साकी साकी हाल ही में ब्लॉकबस्टर हुआ है। खबर है कि विकी कौशल और नोरा फतेही एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ में शूट कर रहें हैं जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में नोरा फतेही और विकी कौशल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल नोरा और विकी, भूषण कुमार के एक म्यूजिक विडियो में रोमांस करते नजर आएंगे।
इस विडियो को शिमला में शूट किया जाएगा। इस गाने की सबसे खास बात यह होगी कि विकी कौशल की फुल फ्लेजेड रोमांटिक इमेज देखने को मिलेगी। विकी कौशल ने इसके पहले इस तरह के वीडियो में शायद ही कभी काम किया हो।

नोरा फतेही इस समय काफी ज्यादा छाई हुईं हैं और जिस गाने में हाथ रखती हैं वो हिट हो जाता है। इस गाने को लेकर नोरा फतेही से सवाल पूछा गया था तो उनका कहना था कि 'यह म्यूजिक विडियो मेरे पास 'दिलबर' गाने के रिलीज होने के बाद आया था।
उस वक्त मेकर्स ने मुझसे कहा था कि वे इस गाने के लिए कोई लड़का ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि ये गाना उनके बाकी गानों से अलग है। अब मेकर्स की तलाश पूरी हो गई है और वो विकी कौशल के साथ शूट करेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications